Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

हवस और हत्या !! राँची में भाई-बहन का रिश्ता हुआ शर्मसार : युवक ने अपनी ममेरी बहन को बनाया हवस का शिकार फिर कर दी हत्या

0 439

CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

झारखण्ड की राजधानी राँची जिले में भाई-बहन का रिश्ता शर्मसार हुआ है।घटना राँची के लापुंग थाना क्षेत्र की है, जहां एक युवक ने अपनी ममेरी बहन की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है।बता दें कि लापुंग थाना क्षेत्र में एक युवक ने पहले अपनी नाबालिग बहन के साथ दुष्कर्म किया, फिर सबूत मिटाने की नीयत से उसकी हत्या कर दी।बच्ची की माँ ने लापुंग थाना में हत्या का मामला दर्ज कराया है।मामला दर्ज होते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया।घटना को लेकर मृतका की माँ ने बताया है कि 5 सितंबर को उसके भाई का बेटा उसके घर खूंटी आया।जबर्दस्ती मेरी बेटी को अपने साथ राँची ले गया।जहां उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

meerut murder In unrequited love a mad lover killed the girl by  strangulation | मेरठ में किशोरी ने 'ना' बोला तो सनकी आशिक ने गला दबाकर कर  दी हत्या, गुस्साई भीड़ के हत्थे चढ़ा आरोपी, जानिये फिर क्या हुआ | Hari  Bhoomi

- Advertisement -

दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी।घटना को अलग रूप देने के लिए उसने खुद को भी घायल कर लिया।गांव वालों को बताया कि कुछ लोग आए मुझे जख्मी किया और मेरी बहन की हत्या कर दी। पड़ोसियों ने इसकी सूचना लापुंग थाना को दी।लड़की को अस्पताल भेजा। लड़की की माँ ने बताया कि भांजे ने उसे बताया कि उनकी बेटी को अज्ञात लोगों ने मारकर घायल कर दिया है, वो अस्पताल में भर्ती है। सुबह जब अस्पताल पहुंची तो बेटी को मृत पाया।घटना की जानकारी मिलने के बाद लापुंग थाना प्रभारी सुकुमार हेंब्रम मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया।थाना प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है।वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि नाबालिग आठवीं क्लास की छात्रा थी। घटना के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

Report By :- SONAL SINHA, CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309