Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

विजिलेंस के AIG को 50 लाख रिश्वत देते पूर्व मंत्री गिरफ्तार: विजिलेंस अफसर को ऑफर की थी 1 करोड़ की रिश्वत, 50 लाख एडवांस लेकर पहुंचे थे

0 505

CRIME DESK, NATION EXPRESS, पंजाब

पंजाब विजिलेंस के AIG को रिश्वत देने के आरोप में पंजाब के पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा को गिरफ्तार किया गया है। आय से अधिक संपत्ति के मामले में विजिलेंस अधिकारी को एक करोड़ रुपए की पेशकश की थी, 50 लाख रुपए एडवांस लेकर चंडीगढ़ पहुंचे, जहां उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। अरोड़ा पहले कांग्रेस में थे और कैप्टन अमरिंदर सिंह के CM रहते मंत्री रहे। कैप्टन को हटाने के बाद कुछ दिन पहले उन्होंने कांग्रेस छोड़ भाजपा जॉइन कर ली।

पंजाब के पूर्व मंत्री सुंंदर शाम अरोड़ा तीन दिन के रिमांड पर, 50 लाख  रिश्‍वत देते विजिलेंस ने किया था गिरफ्तार - Former Punjab minister Sunder  Sham Arora on three ...कल दर्ज हुई FIR
विजिलेंस ब्यूरो (VB) पंजाब ने पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा को ब्यूरो के एक सहायक महानिरीक्षक (AIG) को 50 लाख रुपए की रिश्वत देने के आरोप है। विजिलेंस ब्यूरो के मुख्य निदेशक वरिंदर कुमार ने बताया कि इस संबंध में पूर्व मंत्री के खिलाफ मनमोहन कुमार के बयान पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 8 के तहत FIR 15 अक्टूबर को दर्ज की गई है।

- Advertisement -

विजिलेंस टीम ने कैप्टन सरकार में मंत्री रहे सुंदर अरोड़ा को 50 लाख की रिश्वत  देते रंगे हाथ पकड़ा - LocalVocalNewsअफसर से मिलकर तय किया सौदा
मुख्य निदेशक ने बताया कि AIG मनमोहन कुमार ने शिकायत की है कि अरोड़ा ने उनसे 14 अक्टूबर को मुलाकात की और उनके खिलाफ दर्ज सतर्कता जांच में पक्ष लेने के लिए उन्हें एक करोड़ रुपए की पेशकश की। पूर्व मंत्री ने अगले दिन 15 अक्टूबर को 50 लाख रुपए और बाद की तारीख में शेष राशि का भुगतान करने की पेशकश की है। इस मामले में अरोड़ा को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से 50 लाख रुपए बरामद किए गए हैं।

मोहाली अस्पताल में मेडिकल चेकअप के दौरान परिवार के साथ सुंदर शाम अरोड़ा।ढाई घंटे हुई घर की तलाशी
गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस की एक टीम रात लगभग 11 बजे उनके होशियारपुर स्थित घर पहुंची। जहां लगभग ढाई घंटे तक घर की तलाशी की गई। परिवार के कुछ सदस्यों ने बताया कि टीम में शामिल अधिकारियों ने उनकी गिरफ्तारी की बात बताई। परिजनों ने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार नाजायज ही तंग कर रही है।

former punjab minister sunder sham arora red handed offering 50 rs lakh  bribe arrested | 50 लाख की रिश्वत देते पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा  गिरफ्तार, कांग्रेस छोड़ BJP में हुए थे3 दिन के रिमांड पर लिया

विजीलेंस अधिकारी को 50 लाख रुपए की रिश्वत देने की पेशकेश के आरोप में गिरफ्तार पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा को मोहाली कोर्ट में पेश किया गया। जहां उन्हें 3 दिन के विजीलेंस रिमांड पर भेज दिया गया है। 19 अक्टूबर को दोबारा उन्हें पेश किया जाएगा। पेशी से पहले मोहाली के सिविल अस्पताल में उनका मेडिकल करवाया गया था।

Report By :- SONALI SINGH, CRIME DESK, NATION EXPRESS, पंजाब

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309