Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

BREAKING NEWS : देर रात 13 IPS, 12 IAS और 5 DSP का ट्रांसफर, संजय कुमार पांडे डीएसपी सीआइडी, नवीन कुमार सदर SDO बनाए गए

0 734

NEWS DESK, NATION EXPRESS, PATNA

Bihar सरकार ने मंगलवार की रात को 18 पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया है. इनमें 13 अधिकारी भारतीय पुलिस सेवा के और पांच बिहार पुलिस सेवा के अधिकारी शामिल है. पूर्णिया में जमालपुर के रेल एसपी हामिद जावेद को नया एसपी नियुक्त किया गया है. जबकि गृह विभाग में विशेष सचिव और चर्चित अधिकारी विकास वैभव को आइजी होमगार्ड और फायर ब्रिगेड बनाया गया है. उनकी जगह केएस अनुपम को गृह विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है. गृह विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है.

Maharashtra IPS Transfers List On Hello Mumbai - Hello Mumbai Newsविकास वैभव बने होमगार्ड और फायर ब्रिगेड के आइजी

- Advertisement -

अधिसूचना के मुताबिक एमआर नायर आइजी सशस्त्र बल को मगध रेंज गया का नया आइजी बनाया गया है. आइजी आधुनिकीकरण केएस अनुपम को गृह विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है. आइजी मुख्यालय गणेश कुमार को आइजी तकनीकी सेवा एवं अतिरिक्त प्रभार आइजी आधुनिकीकरण का दिया गया है, गृह विभाग के विशेष सचिव विकास वैभव को आइजी सह अपर महासमादेष्टा होमगार्ड और फायर ब्रिग्रेड बनाया गया है. आइजी गया विनय कुमार को आइजी मुख्यालय पटना तथा अतिरिक्त प्रभार आइजी एसटीएफ का दिया गया है. एआइजी नीलेश कुमार को अतिरिक्त प्रभार समादेष्टा विशेष सशस्त्र बल पांच, रेल एसपी कटिहार संजय भारती को रेल एसपी जमालपुर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. एएसपी वैशाली शुभांग को एसडीपीओ फारबिसगंज, एएसपी रोहतास के रामदास को एसडीपीओ शेरघाटी, एएसपी गया स्वीटी सहरावत को एसडीपीओ औरंगाबाद सदर, एएसपी मुजफ्पुरपुर सरथ आरएस को एसडीपीओ चकिया, एएसपी दरभंगा विक्रम सिहाग को एसडीपीओ रजौली बनाया गया है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309