Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

Mob Lynching: छठ घाट पर प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, शव को लेकर परिजनों ने थाने में किया हंगामा

0 1,401

NEWS DESK, NATION EXPRESS, मुजफ्फरपुर (BIHAR)

कांटी थाना क्षेत्र के महरथा गांव में रविवार की शाम छठ घाट के समीप एक युवक की भीड़ ने पीट- पीट कर हत्या कर दी. मृतक युवक की पहचान ब्रह्मपुरा के मेहंदी हसन चौक के अयान उर्फ निहाल के (19 वर्ष) के रूप में किया गया है.

Muzaffarpur Mob Lynching: मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र के महरथा गांव में रविवार की शाम छठ घाट के समीप एक युवक की भीड़ ने पीट- पीट कर हत्या कर दी. मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है. मृतक युवक की पहचान ब्रह्मपुरा के मेहंदी हसन चौक के अयान उर्फ निहाल के (19 वर्ष) के रूप में किया गया है. आक्रोशित भीड़ ने अयान के दोस्त फैजान को भी मारपीट कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया. लेकिन, उसको पुलिस ने किसी तरह से भीड़ से बचाकर पुलिस जीप में बैठा कर थाने ले आई. कांटी थानेदार संजय कुमार ने आनन- फानन में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया.

- Advertisement -

muzaffarpur mob lynching lover beaten to death by mob on chhath ghat mdn |  Muzaffarpur Mob Lynching: छठ घाट पर प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर  हत्या, जानें पूरा मामलापोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने किया चौक जाम

सोमवार की सुबह जब अयान का शव पोस्टमार्टम के बाद ब्रह्मपुरा के मेहंदी हसन चौक पहुंचा तो मृतक के परिजन व मोहल्ले के लोग आक्रोशित हो गये. मॉब लिंचिंग में शामिल लोगों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा करने लगे. टायर जलाकर चौराहे को जाम कर भीड़ प्रदर्शन कर रहे थे. हंगामे की सूचना पर नगर डीएसपी के नेतृत्व में सदर, काजीमोहम्मदपुर, अहियापुर, नगर, मिठनपुरा की पुलिस टीम पहुंची. करीब चार घंटे से अधिक समय तक समझाने के बाद जाम समाप्त हुआ. डीएसपी ने मृतक के परिजनों को आश्वासन दिया है कि भीड़ में शामिल लोगों को चिन्हित करके जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309