Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

RJD सहित गठबंधन के वरिष्ठ नेताओं ने लालू जी के स्वास्थ्य के लिए रेसालदार बाबा मजार पर चादर पोशी की

0 413

POLITICAL DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय लालू प्रसाद यादव की तबीयत बहुत खराब रहने के कारण राष्ट्रीय जनता दल के तत्वाधान में डोरंडा स्थित रेसालदार बाबा के मजार शरीफ पर उनके स्वास्थ्य लाभ के लिए चादर पोशी की गई एवं उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए सामूहिक रूप से दुआ की गई I चादर पोशी कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजद के पुराने समर्पित नेतागणों के साथ साथ झारखंड में गठबंधन में शामिल नेतागण तथा लालूजी के शुभचिन्तक में शामिल विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठन के लोग मुख्य रूप से शामिल होकर लालू जी के स्वास्थ्य के लिए अपने अपने आस्था के अनुसार दुआ किए I

चादर पोशी कार्यक्रम के बाद शहर काजी मौलाना सैयद मसूद फरीदी ने सामूहिक रूप से लालू जी के स्वास्थ्य के लिए दुआ की जबकि राजद सहित गठबंधन में शामिल अनेक गणमान्य नेतागण तथा लालू जी के शुभचिंतक में शामिल विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठन के प्रबुद्ध प्रतिनिधिगण मुख्यरूप से अपने अपनेआस्था के साथ दुआ एवं प्रार्थना किए I कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजद के पुराने समर्पित नेतागण क्रमशः मो. इसलाम, मनोज पाण्डेय, राजेश यादव(वरीय उपाध्यक्ष राजद झारखण्ड), शौकत अंसारी, गायत्री देवी, मोहन प्रसाद, अब्दुल मन्नान, जे एम एम के आजम अहमद, लाडले खान, आफताब आलम, फिरोज अंसारी, सुहैल खान, शमीम कुरैशी ,मुन्ना भाई, सेन्ट्रल मुहर्रम कमिटी के महासचिव अकीलुर्रहमान, चिश्तिया वेलफेयर फाउंडेशन के इश्तेयाक अहमद, मो. साबिर, महबूब, सहित अनेक गणमान्य लोग कार्यक्रम में शामिल होकर अपने अपने आस्था के अनुसार लालू जी के स्वास्थ्य के लिए दुआ एवं प्रार्थना किए I

- Advertisement -

Report By :- SHIVANI SINGH, POLITICAL DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309