Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

कोरोना को लेकर फिर अलर्ट : PM मोदी ने की उच्च स्तरीय बैठक, लोगों से मास्क पहनने की अपील

0 423

HEALTH DESK, NATION EXPRESS, NEW DELHI

भारत में कोरोना अलर्ट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को रिव्यू मीटिंग ली। इसमें गृह और स्वास्थ्य मंत्रालय के मंत्री-अधिकारी समेत नीति आयोग के CEO शामिल हुए। मीटिंग करीब दो चली। इसके बाद प्रधानमंत्री ने लोगों से मास्क पहनने की अपील की। साथ ही कोरोना की स्थिति पर कड़ी निगरानी रखने, बुजुर्गों के टीकाकरण पर ध्यान देने का निर्देश दिया।

PM मोदी ने एयरपोर्ट पर भी बाहर से आने वाले यात्रियों की कड़ी निगरानी किए जाने और जीनोम सिक्वेंसिंग व टेस्टिंग पर ध्यान देने की बात कही। सूत्रों के मुताबिक, सरकार मास्क पहनना अनिवार्य कर सकती है। इसके लिए जल्द गाइडलाइन जारी की जाएगी।

- Advertisement -

फ्लाइट्स में फेस मास्क पहनना अब जरूरी नहीं, लेकिन भरते रहना होगा एयर सुविधा  फॉर्म - wearing mask on flights no longer mandatory in india but remains  preferable says govt – News18 हिंदीइधर,चीन से लौटे गुजरात में भावनगर शहर के एक कारोबारी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। कारोबारी की रैपिड टेस्ट के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। अब सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए गांधीनगर भेजा गया है। युवक के संपर्क में आए लोगों की पहचान कर उनका भी टेस्ट करवाया जा रहा है।

कोरोना से जुड़े अपडेट्स…

  • विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा- चीन की स्थिति पर हमारी नजर है। हमनें अभी तक कोई ट्रेवल एडवायजरी नहीं जारी की है। लेकिन जो यात्री जिस देश के हैं, वहां के गाइडलाइंस उन्हें फॉलो करने चाहिए।
  • सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने 18 साल और उससे अधिक उम्र के उन लोगों के लिए बूस्टर खुराक के रूप में अपने कोवोवैक्स वैक्सीन के लिए DCGI की मंजूरी मांगी है। ये वैक्सीन उन लोगों को दी जा सकेगी जिन्हें कोविशील्ड या कोवाक्सिन की दो खुराकें दी गई हैं।
  • केंद्र सरकार ने बताया- कोरोना के इलाज के लिए गंगा नदी के पानी पर रिसर्च को लेकर राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन से हमें किसी भी प्रकार का कोई प्रस्ताव नहीं मिला है। इधर, दिल्ली एम्स में भी एक बार फिर से मास्क जरूरी कर दिया गया है।

कोरोना के खिलाफ जंगः अब UP, दिल्ली, महाराष्ट्र और कर्नाटक में मास्क पहनना  जरूरी - coronavirus outbreak lockdown mask wearing compulsory public place  uttar pradesh delhi mumbai maharashtra ...8 राज्यों ने भी की मीटिंग
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने लोकसभा में कहा कि नए वैरिएंट से चुनौती बढ़ी है, हर प्रॉटोकॉल का पालन करना जरूरी है। हमने कोविड महामारी का मैनेजमेंट किया है। 90% आबादी को दोनों टीके लग चुके हैं। 25 करोड़ से ज्यादा आबादी को प्रिकॉशन डोज लग चुकी है। उधर, बंगाल, केरल, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की सरकारों ने भी कोरोना को लेकर इमरजेंसी मीटिंग की। बंगाल में निगरानी के लिए कमेटी बनाई गई है, जो स्थिति की मॉनिटरिंग करेगी। इसके अलावा केरल में लोगों को अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली में आज तय हो जाएगा मास्क पहनना जरूरी है या नहीं! DDMA की मीटिंग में  हो सकती है कई मुद्दों पर चर्चा - delhi corona guidelines ddma meeting today  mask wear many issues can be discussed | Moneycontrol HindiMP में कोरोना को लेकर फिर अलर्ट, 7 एक्टिव केस
मध्य प्रदेश सरकार ने भी कोविड अलर्ट जारी कर दिया है। प्रदेश के सभी जिलों के CMHO को कोविड के संक्रमण को बढ़ने से पहले नियंत्रित करने सर्विलांस सैंपल और पॉजिटिव मरीजों के सैंपल की जीनोम टेस्टिंग कराने के निर्देश दिए गए हैं।

Report By :- ANUJA AWASTHI, HEALTH DESK, NATION EXPRESS, NEW DELHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309