Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

झारखंड के 7 छात्रों को अमेरिकन फेडरेशन ऑफ मुस्लिम ऑफ इंडियन ओरिजन ने गाला इंटरनेशनल अवार्ड से किया सम्मानित

0 635

NEWS DESK, NATION EXPRESS, NEW DELHI

दिल्ली के सिविक सेंटर में अमेरिकन फेडरेशन ऑफ मुस्लिम ऑफ इंडियन ओरिजिन (afmi) का गला इंटरनेशनल अवार्ड और एजुकेशनल कन्वेंशन का आयोजन दिल्ली की दिल्ली युथ वेलफेयर एसोसिएशन के सहयोग से हुआ,  जिसमें पूरे देश में 2022 के 10th और 12th बोर्ड एग्जाम में अच्छे नंबरों से कामयाब हुए 10th और 12th के टॉप 3 बच्चों को को गोल्ड सिल्वर और ब्रॉन्ज़ मेडल्स सर्टिफिकेट और स्कॉलरशिप देकर सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिल्ली के पूर्व लेफ्टिनेंट गवर्नर डॉ. नजीब जंग ने अपने हाथों से बच्चों को सम्मानित किया। उन्हें ने कहा कि देश के कोने कोने में अफमि जिस तरह तालिमिमी मुहिम के तहद टैलेंट को संवारने में लगी है वह काबिल ऐ तारीफ है। लोग अपनी छुट्टियां बिताने अमेरिका की तरफ जाते हैं और इंडियन मूल के अमिरिकन्स यह भारत आकर देश के बच्चों का भविष्य सवारने में लगें हैं। उन्हों ने बच्चों को खिताब करते हुए कहा कि आज के युग मे डिग्री से ज़्यादा ज़रूरत नॉलेज की है। डिग्री के बल पर आप को नौकरी तो मिल सकती है लेकिन अगर आप ने नॉलेज नहीं एक्वायर किया तो आप पूरी तौर पर कामयाब नहीं हैं। 2022 के अफमी के अवार्ड समारोह में झारखण्ड के 7 छात्रों का चयन हुआ था जिन्हें आज सम्मानित किया गया। उनके नाम इस प्रकार है।

- Advertisement -


1. सानिया अख्तर , जमशेदपुर, 10वीं बोर्ड 98 प्रतिशत, गोल्ड मेडल।

2. मो. कैफ खान खूंटी 10वीं बोर्ड 98 प्रतिशत गोल्ड मेडल।

3. रिदा अख्तर , जमशेदपुर 10वीं बोर्ड 97.20 प्रतिशत सीवर मेडल।

4. शब्बीर अंसारी, गिरिडीह 10वीं बोर्ड 96.60 प्रतिशत ब्रॉन्ज़ मेडल।

5. सिमरन नौरीन, रांची इंटरमीडिएट बोर्ड 96.60 मेडल गोल्ड।

6. नुसरत जहाँ , रांची इंटरमीडिएट बोर्ड 95 प्रतिशत सिल्वर मेडल।

7. मो. आबिद हुसैन , रांची इंटरमीडिएट बोर्ड 93. 20 प्रतिशत ब्रॉन्ज़ मेडल।

झारखण्ड के अफमी कोर्डिनेटर और फ्रेंड्स ऑफ वीकर सोसाइटी के अध्यक्ष तनवीर अहमद ने बताया कि AFMI का गला अवार्ड सम्हारों में पूरे राज्य से 100 से ज़्यादा अवार्डी एवं उनके परिजन शामिल हुए। अमेरिका और कनाडा से अफमी के दर्जनों सदस्य शामिल हुए

Report By :- NIDHI JHA, NEWS DESK, NATION EXPRESS, NEW DELHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309