Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

बीच सड़क पर युवती ने CO का कॉलर पकड़ा- CO ने मारा थप्पड़, युवती कहने लगी ये मेरा पति है, सब कुछ है, ‘साहब’ की गाड़ी तक फूंक दी

0 592

NEWS DESK, NATION EXPRESS, बख्तियारपुर (पटना)

पटना के बख्तियारपुर अंचल अधिकारी (CO) की सरकारी गाड़ी के जलने के मामले में प्यार की एंट्री हो गई है। एक मार्ट के पास धू-धू कर जल रही सरकारी गाड़ी का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें CO पीले रंग का स्वेटर पहने हुए हैं, जबकि छात्रा जैकेट में है। दोनों के बीच सड़क पर हाथापाई हाे रही है। CO उस पर थप्पड़ उठाते दिख रहे हैं। छात्रा भी उनसे उलझ रही है। माैके पर जमा लाेग CO काे उस छात्रा से बचाने की कोशिश करते हैं तो छात्रा कहती है, ‘आप लाेग हमें छोड़ दें। CO मेरे पति हैं। मेरा प्यार हैं। वे मेरा सब कुछ हैं…।’

CO slapped a girl in Bakhtiyarpur, girl burnt government car, now said -  she is my everything, my love | बख्तियारपुर में CO ने मारा थप्पड़, लड़की ने सरकारी  गाड़ी फूंकी, अबवहीं, घटना के दिन शॉर्ट सर्किट से गाड़ी में आग लगने की बात कहने वाले CO ने अब छात्रा पर पेट्रोल छिड़ककर गाड़ी जलाने, सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई है। इसके बाद उसको पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। दूसरी तरफ, छात्रा ने CO पर यौन शोषण का मामला दर्ज कराया है। इसके बाद से अफसर ने अपना मोबाइल बंद कर लिया है।

- Advertisement -

बख्तियारपुर थानेदार मुकेश कुमार वर्मा ने बताया कि छात्रा काे गिरफ्तार कर लिया गया है। 26 साल की छात्रा मूल रूप से बेतिया थाने के बानुछापर गांव की रहने वाली है। दाे-तीन साल में रिटायर हाेने वाले CO रघुवीर प्रसाद का तबादला बेतिया से बख्तियारपुर हुआ है। वह छात्रा बेतिया में उनके पदस्थापित रहने के दाैरान उनके कार्यालय में आया-जाया करती थी। छात्रा पटना में रहकर पढ़ती है।

बता दें, पटना के बख्तियारपुर में शनिवार को CO (अंचल अधिकारी) की सरकारी गाड़ी एक मार्ट के पास धू-धू कर जल गई थी। आग लगने के बाद CO रघुवीर प्रसाद ने कहा था कि गाड़ी में आग शॉर्ट सर्किट से लगी है। इसके बाद रविवार काे DM डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने बाढ़ SDO काे घटना की जांच करने रिपोर्ट करने का आदेश दिया। तब सीओ ने रविवार काे छात्रा पर केस दर्ज कराया है।

CO ने कहा- कर रही ब्लैकमेल

CO ने कहा, ‘छात्रा मुझे ब्लैकमेल कर रही है। डेढ़-दाे साल से मुझे तंग कर रही है। उसने शनिवार काे मुझ पर जानलेवा हमला कर दिया। लाइटर से मुझे जलाने की कोशिश की। मेरी बेटी और दामाद से भी छात्रा का झगड़ा हुआ था। उसका दाना-पानी बंद कर दिए ताे हमको ब्लैकमेल कर रही है।’ यह पूछे जाने पर कि शनिवार काे शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात क्यों कही थी, उस पर उन्होंने कहा कि शुरू में मुझे यही बताया गया था। मैं ताे टीम के साथ एक मार्ट में काेराेना गाइडलाइन का पालन कराने गया था।

लड़की ने सरकारी गाड़ी फूंकी, और बोली- वह मेरा सब कुछ, मेरा प्यार है, CO ने  मारा थप्पड़,(प्यार के 'बाढ़' में लगी कार में आग)जांच के बाद हाेगी कार्रवाई

DM डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि इस मामले की जांच करने का आदेश बाढ़ SDO काे दिया गया है। जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई हाेगी।

युवती ने अंचलाधिकारी पर दर्ज कराया यौन शोषण का मामला

वहीं, इस मामले मे युवती ने बख्तियारपुर सीओ रघुवीर प्रसाद पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का मामला दर्ज कराया है। थाना में मामला दर्ज होते ही CO अपनी गिरफ्तारी के डर से अंडर ग्राउंड हो गए। उन्होंने अपना सरकारी मोबाइल भी ऑफ कर दिया है। मामला दर्ज होने के बाद थाना प्रभारी ने बताया कि कानून से ऊपर कोई नहीं। पुलिस अब उच्च अधिकारियों के आदेश का इंतजार कर रही है। पुलिस का कहना है कि जब उच्च अधिकारियों के आदेश उनके पास आ जाएंगे तो सीओ को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

Report By :- SHRUTI SINHA, NEWS DESK, NATION EXPRESS, बख्तियारपुर (पटना)

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309