Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

मां ने ठंड में नहाने के लिए कहा तो नाराज बच्चे ने 112 डायल कर बुला ली पुलिस

0 446

NEWS DESK, NATION EXPRESS, NEW DELHI

9 साल के बच्चे ने इमरजेंसी कॉल करके पुलिस को बुलाया तो पता चला कि बच्‍चा सर्दी में नहाना नहीं चाह रहा था और माता-पिता जोर दे रहे थे कि बेटा नहा लो, तो उसने पुलिस बुला ली.

सोशल मीडिया पर अक्सर अजीबोगरीब किस्से और घटनाएं देखने-सुनने को मिलती रहती हैं. अब हापुड़ में हुई इस घटना को ही ले लीजिए जहां मां के इतना बोलने पर कि, “बेटा नहा लो” बेटा नाराज हो गया और उसने गुस्से में पुलिस भी बुला ली. जब पुलिस इमरजेंसी कॉल आने पर घर पहुंची तो सारा माजरा पता चलने पर वो भी अपनी हंसी पर काबू नहीं कर पाई.

- Advertisement -

नाराज बच्चे ने बुलाई पुलिस

मां ने सर्दी में नहाने को कहा तो बच्चे ने बुलाया पुलिस - A2News Bharatहापुड़ जिले के एक गांव में एक नौ साल के बच्चे ने 112 नंबर पर फोन करके पुलिस को बुला लिया,  पुलिस जब उसके घर पहुंची तो उनको समझ में नहीं आ रहा था कि वह अपनी हंसी कैसे रोके. जब पुलिस के बच्चे के घर पहुंची और उसको पूरा किस्सा पता चला, तो डायल 112 का स्‍टाफ को हंसी आ गई. बच्‍चे को दरअसल अपनी मां से शिकायत थी क्योंकि उसकी मां ने इतनी ठंड में उसे नहाने के लिए बोल दिया था.

हापुड़ में पुलिस एक कॉल आने के बाद जब गांव में पहुंची तो जानकारी मिली कि ये कॉल एक नौ साल के बच्‍चे ने की थी. बच्‍चे ने अपने माता-पिता से नाराज होकर कॉल की थी, उसे शिकायत थी कि पहले माता पिता ने मेरे स्टाइल में बाल नहीं काटने दिए और अब इतनी सर्दी में मुझसे नहाने के लिए कह रहे हैं. माता-पिता बार बार नहाने पर जोर दे रहे थे, इसलिए बच्‍चे ने 112 नंबर पर कॉल करके पुलिस बुला ली.

Report By :- ANUJA AWASTHI, NEWS DESK, NATION EXPRESS, NEW DELHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309