दो गुटों में खूनी भिड़ंत: एक पक्ष ने दूसरे के घर पर किया पथराव, जमकर चले लाठी-डंडे, कई हुए घायल, घटनास्थल पर भारी पुलिस फोर्स तैनात
CRIME DESK, NATION EXPRESS, PATNA
पटना में आपसी वर्चस्व को लेकर दो गुटों के बीच जमकर हुई मारपीट, मौके पर भारी पुलिस बल हुई तैनाती
पटना के फुलवारी शरीफ में गुरुवार को आपसी वर्चस्व को लेकर मनसूर गली और कसाई टोला के बीच जमकर पथराव हुआ। इसमें कसाई टोला के दर्जनों युवकों ने मनसूर गली पहुंचकर कई घरों में जमकर तोड़फोड़ किया। इस क्रम में उपद्रवी युवकों ने एक घर को आग लगाने का प्रयास किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उपद्रव कर रहे युवकों को खदेड़ दिया। पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। घटना के बाद पूरे मनसूर गली और कसाई टोला में घंटों अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस मौके पर पहुंचकर कैंप कर रही हैं।
- Advertisement -
घटना की जानकारी देते हुए पूर्व वार्ड पार्षद असगर अली ने बताया कि बुधवार को देर रात मोहम्मद आलम के बेटा और कसाई टोला के एक युवक से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। गुरुवार को दर्जनों की संख्या में कसाई टोला के युवक मोहम्मद आलम के घर पर टूट पड़े और लाठी डंडे एवं एक पत्थर से तोड़फोड़ शुरू कर दिया। इस बीच उपद्रव कर रहे युवकों ने मोहम्मद आलम के घर में आग लगाने का प्रयास किया। घटना की सूचना फुलवारीशरीफ थाने को दी गई।
सूचना मिलते ही फुलवारी शरीफ की पुलिस मौके पर पहुंची और उपद्रव कर रहे छात्रों को खड़े दिया। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। थाना प्रभारी सफीर आलम ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। घटना के बाद मनसूर गली और कसाई टोला मोहल्ले में घंटों अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। स्थिति को देखते हुए फुलवारीशरीफ थाने की पुलिस पूरे मोहल्ला में कैंप कर रही है।
Report By :- NEHA PANDEY, CRIME DESK, NATION EXPRESS, PATNA