बहुमंजिली भवन, हाेटल-हाॅस्पिटल और मैरिज-बैंक्वेट हाॅल में फायर सेफ्टी नहीं तो होगा क्रिमिनल केस, टास्क फोर्स कभी भी कर सकता है रेड
NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
धनबाद अग्निकांड के बाद हाईकोर्ट की सख्ती के बाद प्रशासन की नींद टूटी है। डीसी राहुल सिन्हा ने नगर निगम-आरआरडीए, अग्निशमन विभाग के अफसरों के साथ बैठक की। इसमें नक्शा पास करने सहित फायर सेफ्टी की जांच से संबंधित जानकारी ली। उन्हाेंने कहा कि बहुमंजिली भवन, हाेटल-हाॅस्पिटल और मैरिज-बैंक्वेट हाॅल में अग्नि सुरक्षा के लिए टास्क फाेर्स बनाएं, ताकि नियमित रूप से सुरक्षा प्रावधानाें की जांच हाे सके। पूरे शहर में स्थित अपार्टमेंट-काॅमर्शियल कांप्लेक्स, मैरिज-बैंक्वेट हाॅल, हाेटल, हाॅस्पिटल की सर्वेे रिपाेर्ट बनाएं।

- Advertisement -
संबंधित भवन में फायर सेफ्टी की व्यवस्था नहीं हाेने पर क्रिमिनल केस दर्ज करें। उन्हाेंने कहा कि नगर निगम-आरआरडीए द्वारा स्वीकृत नक्शा के अनुरूप अग्नि सुरक्षा की व्यवस्था नहीं है ताे सभी धाराओं के तहत केस दर्ज करें। उन्हाेंने निगम-आरआरडीए के पदाधिकारियों काे कहा कि बड़े भवनाें का फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट व एनओसी के बाद ही नक्शा स्वीकृत करें। भवन बनने के बाद उसकी जांच भी करें।
Report By :- KHUSHBOO SHARMA, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI