रांची के पूर्व DC छवि रंजन की छवि हुई धूमिल : इस आईएएस ने तोहफे में फ्लैट, मोबाईल, वुडन बेड, सैमसंग टैबलेट, डायनिंग टेबल, ज्वेलरी, आइफोन, वन प्लस मेक, निकान कैमरा और शराब की बोतल कबूल किए
NEWS DESK, NATION EXPRESS, रांची
झारखंड सरकार के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आइएएस) के कुछ अधिकारियों को तोहफे के रूप में शराब की बोतल से लेकर फ्लैट तक मिलने की भी बात सामने आई है। दरअसल, भारत सरकार के कार्मिक प्रशासनिक सुधार विभाग को जनवरी 2023 में दिये गये अचल संपत्ति के विस्तृत ब्यौरे में संबंधित अधिकारियों ने ही इसका उल्लेख किया है। जाहिर तौर पर यह मामला उजागर होने के बाद कहीं न कहीं तो इन अधिकारियों की साख पर बट्टा तो लगा है। खासकर, रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन को गिफ्ट में वुडेन बेड, आइफोन और शराब मिलना प्रशासनिक महकमे के साथ आम लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं, आम लोग भी इस मामले के सामने आने से हैरत में हैं। क्योंकि रांची के पूर्व डीसी का जैसा नाम है, ठीक उसी तरह की उनकी छवि भी साफ-सुथरी ही मानी जाती रही है।
![]()
- Advertisement -
बावजूद इसके इस तरह का मामला सामने आने से उनकी छवि को लेकर लोग जैसे दंग से रह गए हैं। अब सवाल यही उठ रहा है कि आखिरकार रांची के पूर्व डीसी ने कैसे गिफ्ट में वुडेन बेड, सीसीएम, ओटीजी, सैमसंग टैबलेट, डायनिंग टेबल, ज्वेलरी, आइफोन, वन प्लस मेक, निकान कैमरा और यहां तक की लीकर भी कबूल कर लिए। वैसे भारत सरकार के कार्मिक प्रशासनिक सुधार विभाग को उनके द्वारा दिये गए अचल संपत्ति के विस्तृत ब्यौरे में जो खुलासा हुआ है उसके मुताबिक उन्होंने बताया है कि उन्हें उनके मित्र से गिफ्ट के रूप में शराब की बोतल मिली है। जबकि परिजनों और मित्रों से आइ-फोन व कैमरा भी तोहफे के रूप में मिले हैं।
Report By :- PALAK TIWARI, NEWS DESK, NATION EXPRESS, रांची