तमिलनाडु विवाद में फेक वीडियो डालनेवाला झारखंड का युवक गिरफ्तार: बोला- फेमस होने के लिए दोस्तों के साथ मिलकर किया पोस्ट; माफ कर दीजिए
NEWS DESK, NATION EXPRESS, तमिलनाडु / रांची
झारखंड- बिहार के प्रवासी मजदूरों के साथ मारपीट के फेक वीडियो शेयर करने वाले एक शख्स को तमिलनाडु पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। तमिलनाडु पुलिस ने ट्वीट कर इसकी सूचना दी है। मनोज यादव झारखंड का रहने वाला है। हालांकि मनोज झारखंड के किस जिले का निवासी है, तमिलनाडु पुलिस ने इसकी सूचना नहीं दी है।
सोशल मीडिया पर डाला वीडियो जांच में फर्जी मिले
तमिलनाडु के तिरुपुर और कोयंबटूर जिलों से दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। इसी वीडियो के जरिए दावा किया गया था झारखंड और बिहार के मजदूरों के साथ मारपीट की जा रही है। मनोज ने जो वीडियो पोस्ट किया था, उसमें कहा था कि यहां हिंदी भाषी लोगों के साथ मारपीट की जा रही है। हमें यहां से निकलने के लिए सरकार मदद करे।
- Advertisement -
Manoj Yadav was arrested and remanded to judicial custody by Tambaram city police. #Don't spread false news.(3/3)#dontspreadfalsenews #TamilNadu #MigrantWorkers #BihariMajdoor #Bihar #CMOT #DGPSylendrababuIPS #TNPolice
— Tamil Nadu Police (@tnpoliceoffl) March 7, 2023
फेमस होने के लिए किया पोस्ट
गिरफ्तार होने के बाद मनोज ने कहा कि उसने और उसके दोस्तों ने फेमस होने के लिए ऐसा किया था। उन्होंने जान बुझकर वीडियो डाला। प्रवासी श्रमिकों के बीच अशांति पैदा करने के लिए बनाया गया था। तांबरम सिटी पुलिस ने मनोज यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने इस ट्वीट के साथ यह भी अपील की है कि अफवाह ना फैलाएं।
पकड़े जाने के बाद मांगी माफी
गिरफ्तार होने के बाद मनोज यादव ने कहा कि वो पिछले 25 सालों से तमिलनाडु में रह रहा है। कही से कोई परेशानी नहीं है। उसने फेक वीडियो डालने के लिए सभी से माफी मांगी।

तमिलनाडु पुलिस ने क्या कहा
तमिलनाडु पुलिस ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि झारखंड के मनोज यादव और उनके मित्र, जो मराईमलाई नगर क्षेत्र में रहने वाले प्रवासी श्रमिक हैं। एक वीडियो बनाया जैसे कि उन्हें तमिल लोगों द्वारा पीटा जाता है, और उनके कार्य स्थल में बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। यादव ने वीडियो में तमिलनाडु और झारखंड सरकार से अनुरोध किया कि वे उसकी अपने मूल स्थान पर वापस लौटने में मदद करें।
क्या है पूरा मामला
तमिलनाडु में हिंदी पट्टी के मजदूरों के साथ मारपीट की खबर सोशल मीडिया पऱ खूब वायरल हुई। इसका असर यह है हुआ कि झारखंड बिहार के मजदूर अपने घर वापस लौटने लगे। झारखंड विधानसभा में भी गोमिया विधायक लंबोदर महतो ने इस मामले को उठाया। सरकार ने भरोसा दिया कि वह इस मामले पर नजर रख रही है। तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बात की।
Report By :- AASHIKA / ADITI, NEWS DESK, NATION EXPRESS, तमिलनाडु / रांची