Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार : हसुआ-बेलन से मारा, फिर खींचते हुए छत पर ले जाकर प्राइवेट पार्ट में डाल दिया रॉड

0 397

NEWS DESK, NATION EXPRESS, समस्तीपुर (BIHAR)

समस्तीपुर से दिल को दहला देने वाला मामला सामने आया है. जिस सुन आप भी हैरान हो जाएंगे कि कोई इतनी दरिंदगी अपनी ही पत्नी के साथ कैसे कर सकता है. महिला को पहले तो बुरी तरह से पीटा जाता है और फिर उसके प्राइवेट पार्ट में रॉड घुसा दिया जाता है और ऐसा करने वाला कोई और नहीं बल्कि महिला का पति ही है. महिला की हालत गंभीर बनी हुई है. जिससे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है. वहीं, पुलिस ने मामले में जल्द ही कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है.  

Bihar :पति नहीं हैवान कहिए...हसुआ-बेलन से मारा, फिर खींचते हुए छत पर ले  जाकर प्राइवेट पार्ट में डाल दिया रॉड - Crime Against Women In Bihar:  Husband Inserted Rod In Genitals Of

- Advertisement -

ससुराल वालों ने महिला के साथ की मारपीट 

मामला समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र के डडिया गांव की है. जहां ससुराल वालों ने महिला के साथ मारपीट की जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. इतने से भी जब उनका मन नहीं भरा तो पति ने महिला के प्राइवेट पार्ट में रॉड घुसा दिया. बताया जा रहा है कि आपसी विवाद में ससुराल वालों ने महिला के साथ ये दरिंदगी की है. जख्मी महिला की पहचान 30 वर्षीय पत्नी सुमित्रा देवी के रूप में हुई है. जख्मी महिला को इलाज के लिए पीएचसी कल्याणपुर में भर्ती कराया गया था, लेकिन डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर में रेफर कर दिया. जहां महिला की हलात नाजुक बनी हुई है. 

Bihar :पति नहीं हैवान कहिए...हसुआ-बेलन से मारा, फिर खींचते हुए छत पर ले  जाकर प्राइवेट पार्ट में डाल दिया रॉड - Crime Against Women In Bihar:  Husband Inserted Rod In Genitals Of

पति करना चाहता था दूसरी शादी 

वहीं, दूसरी तरफ महिला ने इस मामले में बताया कि पति दूसरी शादी करना चाहता है इसलिए अक्सर उसके साथ मारपीट करता था. शनिवार को तो उसने हद ही पार कर दी. जब महिला खाना बनाने के लिए गई तो अचानक पति ने उसकी पिटाई शुरू कर दी. जिससे वो बेहोश हो गई, जिसके बाद पति ने हैवानियत दिखाते हुए उसके प्राइवेट अंग में रॉड घुसा दिया. जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. जिसे आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने चकमेहसी पीएससी में भर्ती कराया.

क्या वाकई शादी के बाद बदल जाते हैं मर्द? - do really man change after  marriage - AajTak

2012 में हुई थी दोनों की शादी 

आपको बता दें कि दोनों की शादी साल 2012 में धूमधाम से हुई थी. दोनों को चार बच्चे भी है. महिला का कहना है कि जब से पति ने दूसरी शादी का मन बनाया है. तब से ही उसके साथ मारपीट शुरू कर दी थी. पुलिस ने इस मामले में महिला और परिजनों का बयान दर्ज कर लिया है और मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है. 

Report By :- NISHA YADAV, NEWS DESK, NATION EXPRESS, समस्तीपुर (BIHAR)

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309