Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

लेवी और फिरौती के जरिए बेहिसाब नोट जमा करने वाले नक्सलियों को सता रहा है 2000 के नोट खपाने की चिंता !

0 335

SPECIAL DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 2000 रुपये के नोट को वापस लेने का फैसला किया है. हालांकि, 30 सितंबर 2023 तक 2000 रुपये के नोट लीगल टेंडर रहेंगे. इसलिए रिजर्व बैंक ने कहा कि जिनके पास भी 2000 रुपये के नोट हैं, वो 30 सितंबर 2023 तक बदलवा लें. वही इस वजह से लोगों को परेशान ना होना पड़े, इसे लेकर मंगलवार से देश भर में 2000 रुपये के नोट को बदलने के लिए बैंकों में प्रक्रिया शुरू की जा रही है.

₹2000 के नोट को सर्कुलेशन से वापस लेने के कारण नक्सली संगठनों में खलबली, इन इलाकों में सुरक्षाबलों की… - News Aroma

- Advertisement -

पुलिस और सुरक्षा एजेंसी बरत रहे सतर्कता 

जहां एक ओर लोग अपने नोट को बदलने की कवायद में जुटे हैं तो वहीँ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लेवी और फिरौती के जरिए अकूत नोट जमा करने वाले नक्सली संगठनों के सामने 2000 के नोट बंद होने के बाद अब इन नोटों को खपाने का संकट पैदा हो गया है. (Note Withdrawal and Naxal) यहां के नक्सली और उग्रवादी संगठन लेवी से वसूले गए करोड़ों की नकदी को ठिकाने लगाने के लिए हाथ-पैर मार रहे हैं. ऐसे में आनेवाले दिनों में निश्चित तौर पर नक्सली येन – केन-प्रकारेण इन पैसों को बदलने का प्रयास करेंगे. वहीँ पुलिस और सुरक्षा एजेंसी नक्सल इलाके में सतर्क हो गए हैं और कई लोगों पर नजर भी बनाए हुए है.

gov will transfer 42 lakh rupees to PPF accounts on March 31

नक्सलियों के पास बढ़ सकता है नकदी का संकट 

सूत्रों के अनुसार, पलामू, गढ़वा व लातेहार के इलाकों में कुछ व्यवसायियों पर नक्सली दवाब डाल सकते  हैं और उनसे पुराने नोट ले लेने और बदले में छोटे नोट पहुंचा देने को कह सकते हैं. नक्सली संगठनों के पास जो रकम लेवी और फिरौती के रूप में आती है, वह अभी तक पांच सौ और दो हजार रुपये के बड़े नोटों के रूप में ही आती है. दो हजार के  नोटों के चलन पर रोक लगने के बाद नक्सलियों के पास नकदी का संकट बढ़ सकता है.

police on high alert till december in jharkhand cm hemant soren instructed to install jammers in all jails smj | झारखंड में दिसंबर तक हाई अलर्ट पर पुलिस, CM हेमंत सोरेन ने

हाई अलर्ट पर पुलिस 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नक्सल इलाकों में बैंक, सीएसपी एवं माइक्रो फाइनेंस कंपनियों पर भी निगरानी रखी जा रही है. ग्रामीण इलाकों के जेवर कारोबारियों पर भी पुलिस की नजर है. नक्सलियों को खनन  वाले इलाके से खूब लेवी मिलती है. दरअसल माओवादी, टीएसपीसी और जेजेएमपी जैसे नक्सल संगठन पलामू, गढ़वा और लातेहार, गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा, चतरा और बिहार के गया, औरंगाबाद से करोड़ों रूपये लेवी के रूप में वसूले हैं. दो हजार के नोटबंदी को लेकर निगरानी को बढ़ाया गया है. (Note Withdrawal and Naxal)  इसको लेकर पुलिस पूरी तरह हाई अलर्ट पर है.

Report By :- KAVITA KUMARI, SPECIAL DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309