Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

रांची के लेक रोड में गोली चलाने वाला युवक तल्हा गिरफ्तार : हथियार की तलाश में आरोपी तल्हा को बड़ा तालाब लेकर पहुंची पुलिस

0 744

CRIME DESK, NATION EXPRESS, राँची

राजधानी राँची के डेली मार्केट क्षेत्र के लेक रोड में पारिवारिक विवाद में सोमवार की रात गोलीबारी हुई थी।इस मामले में पुलिस ने साहेब उर्फ ताल्हा नाम के युवक को गिरफ्तार किया है।जिस पिस्टल से गोलीबारी की गई थी, उसे बरामद मंगलवार की दोपहर पुलिस आरोपी युवक को लेकर बड़ा तालाब पहुंची।बड़ा तालाब में युवक की निशानदेही पर हथियार को खोजने का प्रयास किया गया, लेकिन हथियार बरामद नहीं हुआ। आरोपी युवक का कहना है कि गोलीबारी की घटना को अंजाम देने के बाद उसने बड़ा तालाब में पिस्टल को फेंक कर फरार हो गया था।

लेक रोड में घटना के बाद लोगों की भीड़। - Dainik Bhaskar

- Advertisement -

पारिवारिक विवाद में हुई गोलीबारी

दो पक्षों में पारिवारिक विवाद चल रहा था।उसी में गोलीबारी हुई।इस सम्बंध में पीड़ित मोहम्मद इरफान ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवाई है। जिसमें उसने बताया परिवारिक विवाद को लेकर जान से मारने की नियत से साहेब उर्फ तल्हा हथियार लेकर पहुंचा था और घर पहुंच कर दो से तीन राउंड फायरिंग की घटना को अंजाम दिया।लोगों की भीड़ बढ़ते देख फायरिंग कर साहेब उर्फ तल्हा फरार हो गया।

Report By :- ADITI PANDIT, CRIME DESK, NATION EXPRESS, राँची

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309