Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

लालपुर थाना में पदस्थापित रहे 2018 बैच के दारोगा शशांक कुमार ने किया सुसाइड : लड़की से शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप

0 560

NEWS DESK, NATION EXPRESS, राँची

लालपुर थाना में पदस्थापित दरोगा शशांक कुमार पर दुष्कर्म का आरोप लगा था। रांची की एक युवती ने शशांक कुमार पर आरोप लगाया था कि उसने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया है। युवती ने लालपुर थाना में ही दरोगा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दिया था। एसएसपी किशोर कौशल ने दरोगा को सस्पेंड कर दिया था । शशांक 2018 बैच के दरोगा हैं। वह हंटरगंज रहने के रहने वाले हैं !!

राजधानी राँची के लालपुर थाना में पदस्थापित रहे 2018 बैच के दरोगा शशांक कुमार ने जहर खाकर आत्महत्या कर लिया।शशांक कुमार ने चतरा जिले के हंटरगंज स्थित अपने घर पर जहर खाकर सोमवार की देर शाम आत्महत्या कर लिया। शशांक कुमार के ऊपर साल 2022 में एक लड़की से शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया था।लालपुर थाना में मामला दर्ज हुआ था !

- Advertisement -

रांची के लालपुर थाना में पदस्थापित रहे दारोगा शशांक कुमार ने की आत्महत्या,  शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने लगा था आरोप – Lagatar

बता दें लालपुर थाना में पदस्थापित रहने के दौरान दारोगा शशांक कुमार से पीड़ित युवती की बातचीत मोबाइल फोन खो जाने से संबंधित केस को लेकर शुरू हुई थी।इसके बाद वह हमेशा उसे फोन करने लगा।फिर उसने शादी का प्रलोभन देकर कई बार उसका यौन शोषण किया।जब युवती गर्भवती हो गयी,तब शशांक ने युवती से लालपुर थाना परिसर स्थित मंदिर में शादी कर ली।बाद में उसने बहाना बनाकर युवती को अपने साथ नहीं रख कर वापस हॉस्टल छोड़ दिया और दूसरी युवती से शादी कर ली।तब युवती ने दुष्कर्म के आरोप में शशांक के खिलाफ आठ दिसंबर 2022 को लालपुर थाना में केस दर्ज कराया।

Jharkhand युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर 6 साल तक यौन शोषण का लगाया  आरोप एफआइआर दर्ज - Ranchi Young Girl Accuses a youth of Misdeeding For 6  years By

रिपोर्ट दर्ज कराने के दौरान दोस्ती 
पीड़िता ने प्राथमिकी में बताया है कि कुछ महीनों पहले वह थाने में फोन चोरी होने का एक रिपोर्ट दर्ज कराने आई थी। उसी वक्त उसकी पहचान दरोगा शशांक कुमार से हुई थी। इस दौरान शशांक ने युवती का नंबर लिया था। केस के सिलसिले में उसे अक्सर फोन किया करता था। इससे दोनों की बातचीत बढ़ गई। दोनों अक्सर फोन पर बात करने लगे। दोनों का मिलना जुलना भी शुरू हो गया। एक दिन वह उसे घुमाने भी ले गया। युवती का कहना है कि कई बार शशांक उसे अपने रूम भी ले गया और वहां उसके साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। जब वह गर्भवती हो गयी तो दबाव देने पर शशांक ने लालपुर थाना के मंदिर में ही 20 नवंबर को शादी कर ली। इसके बाद लड़की हो हॉस्टल में ले जाकर छोड़ दिया और कहा कि तुम दूसरी जाति की हो इसलिए मेरे घरवाले इस शादी को   स्वीकार नहीं करेंगे। इसके बाद वह दूसरी लड़की से शादी करने अपने घर चला गया है। पीड़िता ने जब दरोगा के घरवालों से शशांक के बारे में पूछा तो परिवार वालों ने उसकी दूसरी शादी की तसवीर भेज दी। 

Report By :- PALAK TIWARI, NEWS DESK, NATION EXPRESS, राँची

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309