Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

दिल्ली मेट्रो मे बेशर्मी की सारी हदें पार : भीड़ के बीच युवक करने लगा मास्टरबेट, नाबालिग लड़की के ऊपर गिराया स्पर्म

0 634

NEWS DESK, NATION EXPRESS, NEW DELHI

राजधानी दिल्ली (Delhi) की लाइफ लाइन कही जाने वाली मेट्रो (Metro) जो हर दिन लाखों लोगों को ट्रैफिक जाम से मुक्ति दिलाकर आरामदायक यात्रा का अनुभव देती है. उसी मेट्रो में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने न केवल यात्रियों के लिए असहज स्थिति पैदा कर दी, बल्कि यह मानवता को भी शर्मसार करने वाली है, 

Delhi Metro Video: कभी Kiss, कभी 'उर्फी ड्रेस' और अब लड़की के बगल में  मास्टरबेट... Delhi Metro में चल क्या रहा है

- Advertisement -

दिल्ली मेट्रो से एक बार फिर से शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक व्यक्ति ने भीड़ होने के बावजूद हस्तमैथुन किया और अपना स्पर्म नाबालिग लड़की पर गिरा दिया। लड़की ने इस घटना की जानकारी अपनी माँ को दी, जिसके बाद लोगों ने आरोपित को मेट्रो में ही पकड़कर खूब धुना और सुरक्षाकर्मियों के हवाले कर दिया था। आरोपित पश्चिम बंगाल का रहने वाला है।

Video of Masturbating in Delhi Metro Goes Viral: बेशर्मी की सारी हदें पार,  दिल्ली मेट्रो में हस्तमैथुन करने का वीडियो वायरल!

भीड़ में युवक ने की शर्मनाक हरकत

ये घटना बुधवार (30 अगस्त 2023) की रात करीब साढ़े आठ बजे ‘रेड लाइन’ की है। रक्षाबंधन होने के कारण मेट्रो कोच में काफी भीड़ थी। नाबालिग की माँ को पता चला कि युवक ने उनकी बेटी पर अपना स्पर्म गिरा दिया है, तो वह बेटी के साथ सीलमपुर स्टेशन पर उतर गई। इस बीच दो लोगों ने आरोपित को मेट्रो में ही पकड़ लिया और उसे शाहदरा स्टेशन पर दिल्ली मेट्रो अधिकारियों के हवाले कर दिया। इस दौरान लोगों ने उसकी पिटाई भी की।

वहीं इस मामले में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल का बयान भी आया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके कहा, “कुछ लोगों के चलते दिल्ली मेट्रो पूरे देश में बदनाम होती जा रही है। अब एक आदमी छोटी बच्ची को देखके मेट्रो में मास्टरबेशन करते हुए पकड़ा गया है। क्या घटियापन चल रहा है? हमने दिल्ली पुलिस को नोटिस इशू किया है। दिल्ली महिला आयोग मामले में सख़्त कार्यवाही करवाएगा।”

Nudity, Kissing, Masturbation: Here are Viral Videos That Shook Delhi  Metro; VIDEO

पहले भी सामने आ चुके हैं कई मामले

दिल्ली मेट्रो में ऐसी घटनाएँ पहले भी आ चुकी हैं। बीती 10 अगस्त को मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन पर एक महिला को अश्लील इशारा करने के आरोपित 23 साल के युवक की गिरफ्तारी की गई थी। वहीं, 7 अगस्त को भी पुलिस ने ऐसे ही एक मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था, वो मंडी हाउस स्टेशन के दूसरे प्लेटफॉर्म पर खड़ी महिला को देखकर हस्तमैथुन करने लगा था।

Report By :- ANUJA AWASTHI, NEWS DESK, NATION EXPRESS, NEW DELHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309