Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

विजयदशमी आज : फिर आज होगी बुराई पर अच्छाई की जीत, रावण दहन के लिए रांची तैयार

0 524

NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

विजयदशमी का पर्व आज पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है पूरे झारखंड के साथी रांची के मोरहाबादी, अरगोड़ा, एचईसी शालीमार, हुंडरू और तुपुदाना में रावण मेघनाथ और कुंभकर्ण का पुतला दहन किया जाएगा इसके लिए विभिन्न संस्थाओं और संगठनों की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई है, रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा और एसएसपी कौशल किशोर ने रावण दहन कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया. साथ ही सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से बेहतर व्यवस्था के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए.

Jharkhand News: रावण दहन कार्यक्रम का जायजा लेते रांची डीसी, एसएसपी और अन्य. 
बड़े पैमाने पर रावण दहन कार्यक्रम की हो रही तैयारी

- Advertisement -

इस मौके पर रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने बताया कि इस वर्ष रांची में पांच स्थानों पर रावण दहन कार्यक्रम प्रायोजित है. मोरहाबादी, अरगोड़ा, एचईसी शालीमार, हुंडरू और तुपुदाना में कई वर्षों से रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. इस वर्ष भी बड़े पैमाने पर रावण दहन कार्यक्रम की तैयारी की गई है. निरीक्षण के दौरान डीसी रांची ने सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

विशेषज्ञों की निगरानी में होगी आतिशबाजी

झारखंड के रांची में रावण दहन पूरी भव्यता के साथ दो वर्ष के बाद धूमधाम से  मनाया जाएगा | Navyug Sandeshउन्होंने बताया कि रावण दहन के कार्यक्रम को लेकर पुलिस फोर्स और मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है. साथ ही VVIP मूवमेंट को लेकर ट्रैफिक लाइनिंग भी पूरी कर ली गई है. कहा कि जहां-जहां रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, वहां फायर ब्रिगेड की गाड़ियां उपस्थित रहेंगी. बताया गया कि रावण दहन कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों की निगरानी में आतिशबाजी होगी. साथ ही उन्होंने कहा कि प्रशासनिक तैयारियां मुकम्मल कर ली गई है. प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों/मजिस्ट्रेट और पुलिस बलों को डीसी ने पूरी तरह से मुस्तैद रहने का निर्देश दिया, ताकि सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की चूक ना हो.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309