Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

डॉक्टर साहब अपने ही अस्पताल में नाइट शिफ्ट कर रही नर्स को छेड़ने लगे, हाथ पकड़कर बोला डॉक्टर-आज चमक रही हो

0 663

NEWS DESK, NATION EXPRESS, बांदा (UTTAR PARDESH)

नाईट शिफ्ट में काम कर रही नर्स से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. डॉक्टर ने पहले नर्स को कहा कि तुम आज बहुत चमक रही हो. इसके बाद हाथ पकड़कर ड्यूटी रूम में ले जाकर छेड़छाड़ करने लगा. पीड़ित नर्स ने थाने में मामला दर्ज कराया है.

doctor teasing staff nurse hathras district hospital said gale milkar do  holi ki badhai case filed - स्‍टाफ नर्स से बोला नशे में धुत्‍त डॉक्‍टर, गले  मिलकर दो होली की बधाई, जानिए

- Advertisement -

पूरा मामला बांदा का है. एक नर्स ने अस्पताल के प्रभारी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया और थाने में एफआईआर दर्ज कराई. पीड़ित नर्स ने बताया कि मंगलवार देर रात जब वह ड्यूटी पर पहुंची तो PHC के इंचार्ज ने उसका हाथ पकड़कर ड्यूटी रूम में ले जाने लगा. डॉक्टर ने नर्स से कहा कि आज बहुत चमक रही हो. विरोध करने पर जातिसूचक शब्दों कहे और किसी को कुछ भी बताने पर नौकरी से निकालने की धमकी भी दी.

इसके बाद पीड़ित नर्स थाने पहुंची और PHC प्रभारी के खिलाफ छेड़खानी और SC/ ST के तहत केस दर्ज कराया. थाना प्रभारी का कहना है कोर्ट में बयान दर्ज होने के बाद आरोपी डॉक्टर के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा. इस घटना के बाद पीड़ित नर्स में खौफ पैदा हो गया है. वह आरोपी डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रही है.

मध्य प्रदेश में स्टाफ नर्स, फार्मेसिस्ट की बड़ी भर्ती: 1222 रिक्तियों पोस्ट  के लिए करें आवेदन

पीड़िता ने बताया 28 फरवरी की रात वह ड्यूटी पर थी. डॉक्टर साहब आए और उन्होने पूछा की ड्यूटी पर कौन है, तो उसने कहा कि मैं हूं सर. इस पर आरोपी डॉक्टर बोला तुम आज बहुच चमक रही हो. फिर हमने कहा कि सर बहुत सर्दी है तो हम गर्म कपड़े पहन लेते हैं. इस पर डॉक्टर ड्यूटी रूम में चलने के बोलने लगा. मैंने जानें से इनकार कर दिया और कहा कि मुझे मरीज देखने जाना है. डॉक्टर नहीं माने और मुझे जबरन खींचकर ले जाने लगे. इस दौरान आशा बहू और स्वीपर आ गए तो दोनों को भगा दिया. मैं जोर-जोर से रोने लगी फिर मुझे कुर्सी  पर बैठा दिया. इतने में काफी लोग आ गए और मामला शांत हो गया. इस पर डॉक्टर अपनी सफाई देते हुए बोला कि मैं तो सिर्फ ड्यूटी रूम में ड्यूटी करने के लिए कहा रहा था.

Report By :- KIRAN TIWARI, NEWS DESK, NATION EXPRESS, बांदा (UTTAR PARDESH)

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309