Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

हत्या के आरोप में जेल में बंद मनोज मुंडा के गुर्गे ने दहशत फैलाने और रंगदारी वसूलने के लिए चतुर साव पर किया था जानलेवा हमला

0 387

CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

राजधानी रांची में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद है कि अब उसे कानून का भी भय नहीं है. हत्या के आरोप में जेल में बंद मनोज मुंडा जेल के अंदर से ही फिरौती की मांग रहा है. फिरौती नहीं मिलने के बाद मनोज मुंडा के गुर्गे बेखौफ गोलीबारी की घटना को अंजाम दे रहे हैं. मनोज मुंडा के गुर्गे गोलीबारी कर इलाके में दहशत फैलाने और रंगदारी वसूलने की फिराक में हैं. ओरमांझी इलाके में 21 फरवरी को चतुर साव पर जानलेवा हमला मनोज गुंडा के गुर्गो ने ही किया था. चतुर साव से मनोज मुंडा ने फिरौती मांगी थी, लेकिन फिरौती नहीं मिलने के बाद मनोज मुंडा ने अपने गुर्गों से गोली चलवा दी. इस मामले में रांची पुलिस ने चार आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी का नाम उमेश करमाली, नीरज कुमार महतो, संजीव कुमार और राजकुमार है. गिरफ्तार आरोपी में दो आरोपी बिहार के मुंगेर जिला के रहने वाले हैं.

मनोज मुंडा पीएलएफआई संगठन से रखता है तालुकात

- Advertisement -

मनोज मुंडा पेशेवर अपराधी है. उसका तालुकात प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीएलएफआई से है. साल 2021 के सितंबर माह में रांची जिला भाजपा अनुसूचित जाति-जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष जीतराम मुंडा की हत्या ओरमांझी के साहेर गांव में रहने वाले मनोज मुंडा ने करायी थी.

Report By :- ADITI PANDIT, CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309