Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

रांची एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, विमान से टकराई चिड़िया, बर्ड हिट की वजह से विमान से निकली चिंगारी

0 480

रांची:- रांची से मुंबई जाने वाले एयर एशिया के विमान संख्या आई5-632 के टेक-ऑफ को रांची हवाईअड्डे पर रोक दिया गया क्योंकि एक चिड़िया विमान से टकरा गई। सभी यात्री सुरक्षित हैं। यह जानकारी हवाई अड्डे के अधिकारी ने दी।

  • बर्ड हिट की वजह से विमान से निकली चिंगारी, टेक्निकल टीम के क्लियरेंस के बाद उड़ान भरेगा विमान
  • मुंबई जा रहे 180 सीट वाले विमान में 176 यात्री सवार थे, फिलहाल टेक्निकल टीम जांच कर रही

 

रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर शनिवार को बड़ा हादसा टल गया। यहां से टेक ऑफ कर रहे एयर एशिया के विमान के इंजन में तेज आवाज के साथ चिंगारी निकली। ऐसा बर्ड हिट की वजह से हुआ। इसके बाद पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर विमान को रोक लिया। फिलहाल, टेक्निकल टीम जांच कर रही है। एयरपोर्ट निदेशक ने बताया कि 180 सीटर फ्लाइट क्लियरेंस के बाद रनवे पर आगे बढ़ रही थी, तभी बर्ड हिट की वजह से यह घटना हुई। सारे यात्री सुरक्षित हैं। पिछले साल भी बर्ड हिट के दो मामले सामने आए थे।

- Advertisement -

AirAsia receives its first A330neo - Commercial Aircraft - Airbus

176 यात्रियों को लेकर मुंबई जा रहा था विमान
एयर एशिया की फ्लाइट 176 यात्रियों को लेकर सुबह मुंबई जा रही थी। आशंका जताई जा रही है कि बर्ड हिट के कारण विमान के इंजन से चिंगारी निकली होगी। फिलहाल, टेक्निकल टीम विमान की जांच कर रही है। इसके बाद ही तय हो पाएगा कि विमान उड़ान भरने लायक है या नहीं। फिलहाल, सभी यात्रियों को सुरक्षित विमान से बाहर निकाल लिया गया है।

AirAsia Group airlines reduce, suspend operations | International ...

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया…
एयरपोर्ट के बाहर मौजूद लोगों ने बताया कि वे रोजाना फ्लाइट के लैंड और टेक ऑफ को देखते रहते हैं। शनिवार को एयर एशिया का विमान रनवे पर धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा था। इसी दौरान अचानक तेज आवाज के साथ चिंगारी निकलने लगी। हालांकि, तुरंत विमान को रोक दिया गया। साथ ही टेक्निकल टीम के एक गाड़ी विमान के पास पहुंची और जांच में जुट गई।

मांस, मछली की गंध से पक्षी होते हैं आकर्षित
बताते चलें कि बर्ड हिट का सबसे बड़ा कारण एयरपोर्ट के आसपास मांस, मछली की दुकानों का होना माना जाता है। एयरपोर्ट के तीन किमी का दायरा मांस बिक्री के लिए प्रतिबंधित होता है, लेकिन बिरसा चौक, विधानसभा के पास, सेक्टर टू मार्केट, हिनु चौक, डोरंडा आदि क्षेत्रों में खुले में मांस- मछली बिकती है। मांस और मछली की गंध से पक्षी इस ओर आकर्षित होते हैं। नियमित खुराक मिलने के कारण पक्षी एयरपोर्ट के आसमान में मंडराते रहते हैं। इससे बर्ड हिटिंग की संभावना हमेशा बनी रहती है।

Related image

केरल में कल रनवे पर विमान फिसलने से 21 लोगों की मौत हुई थी
शुक्रवार शाम वंदे भारत मिशन के तहत एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट दुबई से केरल के कोझीकोड पहुंची थी। लैंडिंग के दौरान यह रनवे से फिसलकर 35 फीट गहरी खाई में जा गिरी। विमान में 180 यात्री और 6 क्रू मेंबर थे। दोनों पायलट समेत 21 की मौत हुई है। 149 जख्मी हुए हैं। 22 को मामूली चोटें आईं, जिनकी इलाज के बाद छुट्टी कर दी गई। बाकी 127 का मलाप्पुरम और कोझीकोड के अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इनमें से 22 की हालत नाजुक है।

Report By :- Shadab Khan (Ranchi)

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309