सर्वधर्म सदभावना समिति, महानगर श्री दुर्गा पूजा समिति और अंजुमन इस्लामिया नूरिया के सदस्यों ने रांची SSP को बुके, शाल एवं पगड़ी देकर किया सम्मानित
Members of Sarva Dharma Sadbhavana Samiti, Mahanagar Shri Durga Puja Committee and Anjuman Islamia Nooria felicitated Ranchi SSP with a bouquet, shawl and turban.
NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
आज को रांची महानगर श्री दुर्गा पूजा समिति का एक प्रतिनिधिमण्डल समिति के मुख्य संयोजक सह अध्यक्ष डॉ. अजीत सहाय के नेतृत्व में रांची के नवनियुक्त वरीय आरक्षी अधीक्षक चंदन कुमार सिंहा से रांची समाहरणालय स्थित उनके कार्यालय में जाकर मिला और उन्हें चुनरी एवं पुष्प गुच्छ देकर उनका भव्य स्वागत किया। उक्त अवसर पर प्रतिनिधिमण्डल की ओर से समिति के अध्यक्ष डॉ. अजीत सहाय ने दुर्गा पूजा से सम्बंधित विस्तृत जानकारी दी एवं आग्रह किया कि दुर्गा पूजा निमित जो भी सुविधाएं मिलती रही है वह सभी सुविधाएं इस वर्ष भी मुहैया कराया जाए, जिसमें सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के साथ साथ मूर्ति विसर्जन हेतु वाहनों कि आवश्यकता प्रथम दृष्टया अति आवश्यक है ताकि सभी पूजा आयोजक समय से विसर्जन शोभायात्रा संपन्न करा सकें। उपरोक्त भेंट में महानगर समिति द्वारा आग्रह पूर्वक आगामी दुर्गा पूजा की सफलता हेतू महानगर श्री दुर्गा पूजा समिति के प्रधान कार्यालय में रांची के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के सभी पूजा पंडाल के आयोजकों के साथ बैठक कर दुर्गा पूजा को एतिहासिक रूप से सफल बनाने हेतु आमंत्रित किया। प्रतिनिधिमण्डल में मुख्य रूप से रांची महानगर श्री दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष डॉ. अजीत सहाय, श्री महावीर मंडल के अध्यक्ष जयसिंह यादव, चंचल चटर्जी, प्रदीप रॉय बाबू,राजकिशोर, राजन वर्मा, रविंद्र वर्मा, संजय सिन्हा गोपाल,राणा रंधीर,रमेश सिंह, अमरनाथ साहू, जगदीश वर्मा, बादल सिंह, जिला ग्रामीण दुर्गा पूजा के अध्यक्ष तपेश्वर केसरी, वीरेंद्र साहू सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल थे। उपरोक्त जानकारी महानगर समिति के प्रदीप रॉय बाबू ने दी।

- Advertisement -
सर्वधर्म सदभावना समिति का प्रतिनिधिमण्डल रांची के एस एसपी चंदन कुमार सिंहा से मिला
श्री महावीर मंडल रांची के अध्यक्ष जयसिंह यादव एवं सर्वधर्म सदभावना समिति के अध्यक्ष मो. इसलाम के संयुक्त नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमण्डल रांची के लोकप्रिय एस एसपी चंदन कुमार सिंहा से उनके कार्यालय में मिला एवं उन्हें बुके, शाल एवं पगड़ी देकर सम्मानित करते हुए उनका भव्य स्वागत किया। प्रतिनिधिमण्डल में शामिल तमाम लोगों ने रांची में अमन चैन बनाए रखने हेतु अपना पूर्ण सहयोग देने की बात कही। एसएसपी रांची चंदन कुमार सिंहा ने भी अच्छे कार्य के लिए प्रशासनिक स्तर पर अपने पूर्ण सहयोग देने की बात कही। प्रतिनिधिमण्डल में मुख्य रूप से श्री महावीर मंडल रांची के अध्यक्ष जयसिंह यादव, सर्वधर्म सदभावना समिति के अध्यक्ष मो. इसलाम, सचिव सह गुरूनानक स्कूल के सेक्रेट्री परमजीत सिंह टिंकू, डेली मार्केट दुकानदार समिति के अध्यक्ष हाजी फिरोज, अंजुमन इस्लामिया नूरिया के अध्यक्ष हाजी सऊद, जमीअतुल कुरैश झारखंड के अध्यक्ष हाजी बेलाल कुरैशी, परवेज आलम, मो.सरफराज, मो.शहबाज़, मौलाना हाशिम, मो. नेजाम, अशोक यादव, मो. इश्तेयाक , हाजी बुलंद सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल थे।
Report By :- KHUSHBOO SHARMA, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI