Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

पुलिस की गाड़ी पर बैठकर सिगरेट पीना युवक को पड़ा भारी, पुलिस ने उतारी खुमारी

0 462

NEWS DESK, NATION EXPRESS, देहरादून

सोशल मीडिया पर लाइक,कमेंट और दोस्तों में रौब जमाना पड़ा भारी।।

पुलिस की खड़ी गाड़ी पर हाँथ में सिगरेट लिए खिंचवाई थी फ़ोटो।।

SSP अजय सिंह ने युवाओं से अमर्यादित कार्य न करने की अपील।।

क्योंकि कानूनी कार्यवाही से भविष्य पर पड़ेगा बुरा असर।।

सोशल मीडिया पर व्यूज और लाइक्स पाने के लिए एक युवक को पुलिस की गाड़ी के बोनट पर बैठकर फोटो खिंचवाकर अपलोड करना भारी पड़ गया। देहरादून पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए ऋषिकेश निवासी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मशहूर होने के लिए सामवेद चौबे (23) पुत्र संजय चौबे निवासी गणेश विहार ऋषिकेश हाथ में सिगरेट लेकर पुलिस की गाडी के बोनट पर बैठ गया। इतना ही नहीं उसने दबंगई दिखाते हुए फोटो खिंचवाकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड कर दी। वायरल पोस्ट का संज्ञान लेते हुए देहरादून पुलिस ने युवक के खिलाफ कार्रवाई की है।

- Advertisement -

पुलिस द्वारा दी जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर तेजी से एक पोस्ट वायरल हो रही थी। जिसमें एक युवक हाथ में सिगरेट लेकर पुलिस के 112 हेल्पलाइन की गाडी के बोनट पर बैठा हुआ दिखाई दे रहा था। फोटो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून ने मामले की जांच करने के निर्देश दिए। पुलिस की टीम ने आरोपी की तलाश कर उसे गिरफ्तार कर 469 IPC और 67 C IT एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले को लेकर एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया पर लाइक, कमेंट और मशहूर होने के चक्कर में युवा कोई ऐसा अमर्यादित कार्य न करें। जिससे उनके भविष्य पर कोई बुरा प्रभाव पडे।

Report By :- BHAVNA DIXIT, NEWS DESK, NATION EXPRESS, देहरादून

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309