खबर का असर : M S धौनी के घर के पास से बच्चे के अपहरण मामले में DGP ने बनाई SIT, नेशन एक्सप्रेस ने प्रमुखता से छापी थी खबर
NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
महेंद्र सिंह धोनी के घर के पास से बच्चों के अपहरण मामले में एक बार फिर नेशन एक्सप्रेस की खबर का असर दिखता हुआ नजर आ रहा है जैसे ही नेशनल एक्सप्रेस में यह खबर छपी झारखंड के डीजीपी ने संज्ञान लेते हुए एक SIT का गठन कर दिया है!
राजधानी के हरमू से डेढ़ साल के बच्चे का अपहरण करने के मामले में छह दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। शुक्रवार को डीजीपी अजय सिंह ने इस मामले में संज्ञान लिया। जांच के लिए हटिया डीएसपी राजा कुमार मित्रा के नेतृत्व में एसआईटी बनाई। पुलिस के मुताबिक उस बाइक के नंबर का पता चल गया है, जिससे बच्चे को लेकर भागा था। बच्चे की मां मधु देवी ने पुलिस को बताया कि बच्चे को लेकर भागने वाला व्यक्ति करीब 35 साल का है। वह सांवले रंग का है और दाएं गाल पर काला तिल का निशान है। पुलिस अब इस हुलिए वाले व्यक्ति को ढूंढ़ रही है। पुलिस को जानकारी मिली है कि अपहरण के बाद उस बच्चे को बेच दिया गया है।
- Advertisement -
बुर्का पहनी युवती ने M S धौनी से पैसे और घर दिलाने के नाम पर महिला को लिया झांसे में और बच्चे को उठा ले गए
मधु देवी के बयान में अरगोड़ा थाने में यह मामला दर्ज हुआ था। मधु ने पुलिस को बताया था कि 22 अक्टूबर को दोपहर 3:30 बजे हिनू के आईलेक्स सिनेमा हॉल के पास आठ साल की बेटी और डेढ़ साल के बेटे को माेमो खिला रही थी। तभी बाइक से आए एक व्यक्ति ने कहा कि धौनी गरीबों को पांच हजार रुपए और घर दे रहे हैं। उसे झांसे में लेकर बाइक पर बिठा लिया और साथ आई महिला को वहीं छोड़ दिया। उसे लेकर हरमू बिजली ऑफिस के पास आया। बच्चे को बिस्कुट देकर कहा कि अभी मीटिंग चल रही है, कुछ देर रुकना होगा। फिर वह हिनू से महिला को लेकर आया। इसके बाद उसने बच्चा छीन लिया और भाग निकले
Report By :- ADITI PANDIT, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI