Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल पहुंचेंगे राँची : एयरपोर्ट से लेकर राजभवन तक करेंगे रोड शो, झारखण्ड मंत्रालय में हुई हाई लेवल मीटिंग

0 532

POLITICAL DESK, NATION EXPRESS, राँची

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राँची में रोड शो करेंगे।मिली जानकारी के अनुसार,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के झारखण्ड दौरे में बदलाव हुआ है। 15 नवंबर की जगह अब प्रधानमंत्री 14 नवंबर को ही राँची पहुंचेंगे और राँची एयरपोर्ट से लेकर राजभवन तक रोड शो करेंगे।प्रधानमंत्री के एक दिन पहले राँची आने की सूचना मिलने के बाद पुलिस मुख्यालय और झारखण्ड मंत्रालय दोनों ही सुरक्षा तैयारियों के साथ-साथ प्रधानमंत्री के रोड शो को सुरक्षित संपन्न करवाने में जुट गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 नवंबर की शाम राँची पहुचेंगे।राँची एयरपोर्ट से निकलने के बाद रोड शो करते हुए वे राजभवन पहुंचेंगे और राजभवन में ही रात्रि विश्राम करेंगे। 15 नवंबर को प्रधानमंत्री बिरसा चौक पर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे और उसके बाद में वहां से खूंटी जाएंगे।बता दें कि इससे पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम सिर्फ खूंटी के लिए ही निर्धारित था।

- Advertisement -

Narendra Modi: After Varanasi's mega road show, PM Narendra Modi performs  Ganga aarti - The Economic Times

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 14 नवंबर को ही झारखण्ड दौरे पर आने की सूचना मिलने के बाद दीपावली के दिन भी झारखण्ड मंत्रालय में एक हाई लेवल मीटिंग हुई।मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में डीजीपी,गृह सचिव, डीजी,एडीजी अभियान, आईजी अभियान सहित कई आला अधिकारियो ने भाग लिया। बैठक के दौरान पीएम की सुरक्षा को लेकर राजधानी राँची में कितने सुरक्षा बल और अधिकारी तैनात करने हैं, इस पर विचार विमर्श हुआ।बैठक के बाद मुख्य सचिव खुद अधिकारियों के साथ राँची के बिरसा मुंडा चौक  पहुंचे और वहां की स्थिति का जायजा लिया।

सीएम से पहले डीजीपी ने लिया दुर्गा पूजा की सुरक्षा तैयारियों का जायजा, 13  को सीएम जानेंगे कानून व्यस्था का हाल,  jharkhand-dgp-ajay-kumar-singh-reviewed-security ...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो को लेकर राँची एयरपोर्ट से लेकर राजभवन तक सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी रहेगी। 14 नवंबर की सुबह से ही रोड के दोनों किनारो के अधिकांश कट बंद कर दिए जाएंगे। 3000 से ज्यादा जवानों को अलग-अलग विंग से तुरंत राँची में रिपोर्ट करने को कहा गया है। पांच आईपीएस अफसर के साथ-साथ आधा दर्जन के करीब डीएसपी को राजधानी में होने वाले रोड शो की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंप गई है। प्रधानमंत्री के राँची आगमन को लेकर इधर राँची के डीसी और एसएसपी ने भी सिटी एसपी,ग्रामीण एसपी,ट्रैफिक एसपी,सभी डीएसपी और थाना प्रभारी के साथ बैठक किया है।

Report By :- PALAK TIWARI, POLITICAL DESK, NATION EXPRESS, राँची

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309