Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

उस रात शराब के नशे में थी वो… SUV से प्रेमिका को कुचलने के आरोपों को पॉवरफुल IAS अधिकारी के बिगड़ैल बेटे ने बताया झूठा

0 338

NEWS DESK, NATION EXPRESS, मुंबई

अपनी प्रेमिका को एसयूवी के कुचलने के आरोपों का सामना कर रहे बीजेपी नेता और महाराष्ट्र के पॉवरफुल अफसर अनिल गायकवाड़ के बेटे ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। अश्वजीत सिंह गायकवाड़ ने प्रेमिका प्रिया सिंह के आरोपों को झूठा बताया है। अश्वजीत सिंह ने कहा है कि प्रिया सिंह ऐसा रुपये ऐंठने के मकसद से कर रही है। तो वहीं दूसरी ओर प्रिया सिंह अपने आरोपों पर कायम हैं। प्रिया सिंह ने कहना है कि वह साढ़े चार साल से रिलेशन में थी। 11 दिसंबर को जब उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड को पत्नी के साथ देख लिया तो इसके बाद अश्वजीत सिंह अपने दोस्तों के कहने पर कुचलने की कोशिश की। पूरे मामले के तूल पकड़ने के बाद अब ठाणे पुलिस की हरकत में आई है।

Mumbai News in Hindi, Mumbai Samachar, मुंबई न्यूज़, Latest Mumbai Newsपिता एमडी, खुद BJP नेता हैं अश्वजीत
महाराष्ट्र स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (MSRDC) के उपाध्यक्ष और मैनेजिंग डायरेक्टर अनिल कुमार गायकवाड़ के बेटे अश्वजीत गायकवाड़ पर आरोप हैं कि उन्होंने शादीशुदा होने की बात छिपाकर प्रिया सिंह के साथ रिश्ता रखा। जब शादीशुदा होने के बाद जानकारी प्रेमिका को मिली तो दोनों के बीच झगड़ा हुआ। इसमें अश्वजीत सिंह पर प्रेमिका को एसयूवी से कचुलने की कोशिश करने का आरोप हैं। इसमें प्रेमिका को गंभीर चोटें आईं। प्रेमिका ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और एक्शन नहीं होने पर पूरे मामले को इंस्टाग्राम पर रखा। प्रिया सिंह के आरोपों के बाद बतौर इंजीनियर अपना करियर शुरू करने वाले अनिल कुमार गायकवाड़ के बेटे विवादों में आ गए हैं। अश्वजीज सिंह ठाणे बीजेपी के पदाधिकारी भी हैं।

- Advertisement -

priya Singh

प्रिया से सिर्फ दोस्ती थी
इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर और पेशे से ब्यूटीशिन प्रिया सिंह के आरोपों पर अश्वजीत सिंह गायकवाड़ ने कहा है कि वह सिर्फ दोस्त थे। पुलिस की प्रांरभिक जांच में भी यही सामने आया है। अश्वजीत सिंह के अनुसार वह नशे की हालत में एक होटल में आई थी। उस समय होटल में एक पारिवारिक समारोह में चल रहा था। उसने बात करने के लिए मजबूर किया। जब मैंने मना कर दिया, तो उसने मुझे गाली देना शुरू कर दिया। जब मेरे दोस्तों ने मामले में हस्तक्षेप करने की कोशिश की तो उसने उनके साथ भी मारपीट की। जब मेरे ड्राइवर शेल्के ने मेरी कार स्टार्ट की तब वह एक हटने की बजाए कार के सामने गिर गई। इसके चलते कार की चपेट में आई। अश्चजीत सिंह के अनुसार दुर्घटना जानबूझकर नहीं की गई थी।
हैवान बना पॉवरफुल IAS अधिकारी का बिगड़ैल बेटा : पैसा और पावर का नशा इस कदर  चढ़ा कि अपनी गर्लफ्रेंड को पहले जम कर पीटा फिर SUV से कुचल दिया
उगाही के लिए लगाए हैं आरोप
गायकवाड़ ने कहा यह कुछ नहीं, बल्कि मुझसे पैसे ऐंठने का एक तरीका है। मैंने पहले भी उसे पैसे दिए हैं और मेरे पास सारे रिकॉर्ड हैं। प्रिया सिंह की शिकायत पर अश्वजीत गायकवाड़ और उनके दो साथियों के खिलाफ धारा 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाना), 279 (तेज गाड़ी चलाना), 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना) और अन्य के तहत मामला दर्ज किया गया था। प्रिया सिंह का आरोप है कि पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। अश्चजीत के पिता अनिल गायकवाड़ बीजेपी के लातूर से सांसद रहे सुनील गायकवाड़ के भाई हैं।

Report By :- SONAKSHI SINGH, NEWS DESK, NATION EXPRESS, मुंबई

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309