NEWS DESK, NATION EXPRESS, उत्तर प्रदेश
पुलिस को अक्सर लोगों को कोसते हुए आपने सुना होगा. लेकिन क्या आपको पता है पुलिस के पास कैसी-कैसी फरियाद पहुंचती हैं. अब कासगंज का ही मामला ले लीजिए. यहां एक युवक ने पुलिस से गुजारिश की है कि पत्नी न होने से उसे ठंड में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला.
त्तरप्रदेश समेत देशभर में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है. हालात ये हैं कि घर से निकलना मुश्किल है. लोग घरों में रजाई में दुबके रहना ही पसंद करते हैं. इस बीच ठंड के असर का एक अजीबोगरीब मामला यूपी के कासगंज में आया है. यहां एक युवक अजीबगरीब तहरीर लेकर थाने पहुंचा. पुलिसवालों ने जैसे ही तहरीर पढ़ी तो पहले हंसी रोक नहीं पाए, लेकिन बाद में मामले की गंभीरता समझकर कार्रवाई का भरोसा दिया.
- Advertisement -


उसने कहा कि ”उसके घरवाले और रिश्तेदार उसकी शादी नहीं होने दे रहे हैं. इससे वह परेशान रहता है. पत्नी होगी तो वह खुशहाली से रह सकेगा. उसका प्रार्थना पत्र पढ़कर पुलिसकर्मी भी हैरत में पड़ गए. उन्होंने युवक के घरवालों को पूछताछ के लिए बुलाया. पुलिस ने जब परिजनों से पूछा भाई आप लोग इसकी शादी क्यों नहीं करा रहे हैं ? इस पर घरवालों ने कहा कि युवक मानसिक रूप से परेशान है.

इंस्पेक्टर यतींद्र प्रताप सिंह के मुताबिक ”नीरज नाम का युवक शादी कराने की तहरीर लेकर आया था. उसके घरवालों को बुलाकर उसे घर भेज दिया है. वह काफी समय से मानसिक रूप से बीमार चल रहा है. इसके चलते उसकी शादी नहीं हो पा रही है. परिजन उसे लेकर घर चले गए हैं.” बहरहाल युवक ने जिस तरह तहरीर अच्छी राइटिंग में लिखी उससे सवाल है कि ऐसा उसने खुद किया या किसी के कहने पर, बहरहाल इस मुद्दे को लेकर सोशल मीडिया में काफी चर्चा रही.