Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

राहुल गांधी ने चुटुपाली में चलाई कोयला ढोनेवाली साइकिल : बोले-आदिवासियों की सरकार बीजेपी को स्वीकार नहीं, एक साथ खड़े हुए तो सरकार बच गई

0 444

NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

झारखंड में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का चौथा दिन है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को अपने यात्रा की शुरुआत रामगढ़ के महात्मा गांधी चौक से की। राहुल गांधी ने इस दौरान साइकिल पर कोयला ले जा रहे युवाओं से मुलाकात की। रांची में जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि झारखंड में आपकी सरकार को क्यों हटाया गया। क्योंकि आदिवासियों की सरकार थी, यह उनको स्वीकार नहीं। लेकिन, हमलोग एक साथ खड़े हुए तो सरकार बच गई। एजेंसियों का इस्तेमाल करके ये लोकतंत्र पर अटैक कर रहे है और जनता की आवाज को दबा रहे है। हमारा गठबंधन लोकतंत्र की आवाज को कभी दबने नहीं देगा। मोदी जी कहा करते थे वो पिछड़े वर्ग से है। जब उनसे कहा गया कि जाति जनगणना करवा दीजिए तो उन्होंने कहा कि देश में दो ही जाति है एक अमीर है एक गरीब है।

4 फरवरी 2024: राहुल गांधी ने झारखंड में तीसरे दिन धनबाद से अपनी यात्रा की शुरुआत की।नोट बंदी और जीएसटी के जरिए मोदी सरकार पर किया हमला

- Advertisement -

नोट बंदी..जीएसटी के बाद देश में भयंकर बेरोजगारी फैल गई है। छोटे व्यापारियों को देश में खत्म कर दिया गया है। प्रधानमंत्री ने नोट बंदी के नाम पर छोटे व्यापारियों को खत्म कर दिया है। आज देश के युवा रोजगार हासिल नहीं कर सकता है। जब तक दिल्ली की सरकार नहीं बदलेगी, तब तक देश के युवाओं को रोजगार नहीं मिल सकता है।

धीरे-धीरे सार्वजनिक क्षेत्र को खत्म किया जा रहा है

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार धीरे-धीरे सार्वजनिक क्षेत्र को खत्म कर रही है। केंद्र सरकार चाहती है कि HEC काम न करे और आने वाले दिनों में वे HEC का नाम बदलकर अडानी का नेमप्लेट लगा देंगे। वे इसका निजीकरण करना चाहते हैं। मैं जहां भी जाता हूं, वहां मुझे पीएसयू के लोग हाथों में पोस्टर लेकर खड़े दिखते हैं। उन्होंने कहा कि BHEL, HAL और HEC को धीरे-धीरे अडाणी के हवाले किया जा रहा है।

देश में हो रहे अन्याय मोदी जी के मंत्रियों को नहीं दिख रहा

राहुल गांधी ने कहा कि देश में आर्थिक अन्याय, महिलाओं के खिलाफ अन्याय और मजदूरों के खिलाफ अन्याय हो रहे है। ये अन्याय मोदी जी और उनके मंत्रियों को नहीं दिखता है। इसी को लेकर हमने न्याय यात्रा शुरू की है। हिंसा से कुछ नहीं होने वाला है। इससे बेरोजगारी और महंगाई फैलेगी। इससे केवल अडाणी जी का पैसा बढ़ेगा।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का झारखंड में चौथा दिन है। चौथे दिन राहुल ने अपनी यात्रा की शुरुआत रामगढ़ के महात्मा गांधी चौक से की।सरना धर्म कोड लागू होकर रहेगा

राहुल ने कहा कि झारखंड में लंबे समय से सरना धर्म कोड की मांग हो रही है, लेकिन लागू नहीं किया गया। सरना धर्म कोड देना होगा। उन्होंने जनसभा को आह्वान करते हुए कहा कि हम सरना धर्म कोड दिलाकर रहेंगे।

जनसभा से पहले कोयले से लदी साइकिल के साथ फोटो किया शेयर

राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करने से पहले 200 किलो कोयले से लदी साइकिल को चलाया और इसका फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर लिखा- साइकिल पर 200-200 किलो कोयला लेकर रोज 30-40 किलोमीटर चलने वाले इन युवाओं की आय नाम मात्र है। बिना इनके साथ चले, इनके भार को महसूस किए, इनकी समस्याओं को नहीं समझा जा सकता। इन युवा श्रमिकों की जीवनगाड़ी धीमी पड़ी, तो भारत निर्माण का पहिया भी थम जाएगा।

राहुल गांधी के साथ दिखेंगे तेलंगाना के मुख्यमंत्री

इस जनसभा में तेलंगाना के मुख्यमंत्री अनुमुला रेमंथ रेड्डी, कांग्रेस नेता जयराम रमेश, झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, झारखंड कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, सभी विधायक सहित प्रदेश के तमाम पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष और कार्यकर्ता रहेंगे। प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने बताया कि सभा ऐतिहासिक होगी।

राहुल के खाद्य-पेय पदार्थ की जांच के लिए दो फूड इंस्पेक्टर

राहुल गांधी की रांची यात्रा को देखते हुए प्रशासन की ओर से विशेष तौर पर चौकसी बरती जा रही है। राहुल के खाने-पीने की जांच के लिए दो फूड इंस्पेक्टर को तैनात किया गए हैं। उनकी यात्रा में शामिल VVIP के खानों की भी जांच की जाएगी।

साथ ही पारस और मेदांता अस्पताल में बेड सहित खून भी रिजर्व है, ताकि इमरजेंसी की स्थिति में निपटा जा सके। कार्यक्रम स्थल से पहले 15 स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

60 मजिस्ट्रेट और 2000 पुलिसकर्मी तैनात, 10 ड्रॉप गेट बने

विधानसभा और न्याय यात्रा की सुरक्षा के लिए 60 मजिस्ट्रेट और 2 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। विधानसभा तक 10 ड्रॉप गेट बनाए गए हैं। इसके अलावा डॉक्टरों के साथ एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड को तैनात किया गया है। रिम्स में वार्ड भी सुरक्षित रखा गया है। डीसी राहुल सिन्हा और एसएसपी चंदन सिन्हा ने अफसरों को तय समय से पहले प्रतिनियुक्ति स्थल पर पहुंचने का निर्देश दिए गए हैं।

इन रूट में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक

  • शालीमार बाजार से शहीद मैदान की ओर मालवाहक या भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।
  • जगन्नाथ मंदिर,तिरिल मोड़ से शहीद मैदान की ओर मालवाहक, भारी वाहनों का परिचालन बंद रहेगा।
  • चांदनी चौक, सिंह मोड़ से बिरसा चौक की ओर आने वाले मालवाहक व भारी वाहनों का प्रवेश नहीं होगा।
  • मेकॉन, देवेन्द्र मांझी चौक, डोरंडा थाना मोड़ से हिनू की ओर बड़े वाहन, सिटी बस का परिचालन बंद रहेगा।
  • कटहल मोड़ से चापूटोली , अरगोड़ा चौक की ओर आने वाली बस, मालवाहक वाहनों का प्रवेश नहीं होगा।
  • पिस्कामोड़ से दुर्गा मंदिर की ओर आने वाली सिटी राइड बस, मालवाहक वाहनों का प्रवेश नहीं होगा।
  • कांके लॉ यूनिवर्सिटी से चांदनी चौक की ओर आने वाली बस, मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी।
  • बूटी मोड़ से बरियातू की और आने वाले सभी प्रकार के मालवाहक वाहन, बस का प्रवेश बंद रहेगा।

धनबाद में राहुल बोले- मोदी सरकार झारखंड की स्टील इंडस्ट्री भी पूंजीपतियों को दे देंगे

उन्होंने कहा कि देश के चुनिंदा पूंजीपतियों को आपकी सारी संपत्ति सौंपी जा रही है। इसके साथ ही नोटबंदी और GST के कारण जो बेरोजगारी फैली है, यह यात्रा उसके खिलाफ है। पहले PSUs में आपको रोजगार मिलता था, उन सभी का एक-एक कर निजीकरण किया जा रहा है अगर ऐसा ही चलता रहा तो मोदी सरकार झारखंड की स्टील इंडस्ट्री भी अपने पूंजीपति मित्रों को सौंप देगी।

राहुल गांधी हेमंत सोरेन के आवास पहुंचे उन्होंने कल्पना सोरेन से मुलाकात की4 दिनों में झारखंड में राहुल गांधी पूरा सफर
राहुल गांधी ने शनिवार (3 फरवरी) को देवघर के वैद्यनाथ मंदिर में पूजा की और धनबाद के लिए निकले। रात को भी वे यहीं रुके। रविवार सुबह 8 बजे धनबाद के गोविंदपुर से यात्रा शुरू हुई।

करीब 10 बजे राहुल बैंक मोड़ पहुंचे और लोगों को संबोधित किया। इसके बाद उन्होंने बोकारो में भी जनसभा की। यहां से वो रामगढ़ के लिए निकल गए हैं। अगले दिन यानी 5 फरवरी को यहीं न्याय यात्रा की शुरुआत की। इसके बाद सोमवार करीब 2 बजे रांची पहुंचेगी। इससे पहले 2 फरवरी को राहुल बंगाल से झारखंड के पाकुड़ पहुंचे। यहां राज्य के नए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने उनका स्वागत किया। पाकुड़ में राहुल ने लोगों से बात की और झारखंड की राजनीतिक अस्थिरता के लिए भाजपा को दोषी ठहराया। राहुल ने कहा- भाजपा ने एक बार फिर उस सरकार को तोड़ने और अस्थिर करने की कोशिश की, जिसे झारखंड के लोगों ने चुना था

Report By :- ANJANA TIWARI / SHWETA SINGH, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309