Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

रामनवमी में अपने परिवार वालों के साथ बेखौफ घरों से निकले: रांची पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है

0 418

CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

रांची में रामनवमी पर्व को लेकर उत्साह देखते ही बन रहा है. पूरी राजधानी में भगवान राम और हनुमान के ऊंचे-ऊंचे झंडे लहराए जा रहे हैं. ऐसे में रामनवमी के पर्व में शांति और भाईचारगी बनी रहे, इसके लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद नजर आ रहा है. राजधानी रांची में जगह-जगह पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है. सड़कों पर आते-जाते वाहनों की जांच की जा रही है

रामनवमी को लेकर 10 डीएसपी, 100 से ज्यादा मजिस्ट्रेट, 300 दारोगा और 30 इंस्पेक्टर के साथ 2500 अतिरिक्त जवानों को शहर की सुरक्षा में तैनात किया गया है। मंगलवार को सिटी एसपी राजकुमार मेहता के नेतृत्व में जवानों ने मेन रोड में फ्लैग मार्च किया।

- Advertisement -

इस दौरान लोगों से शांति बरतने की अपील की गई। सिटी एसपी ने कहा कि लोग निर्भीक होकर रामनवमी पर्व मनाएं, रांची पुलिस पूरी तरह से सुरक्षा में मुस्तैद है। कोई सौहार्द्र बिगाड़ने का प्रयास करेगा, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पुलिस लाइन में मॉक ड्रील भी किया गया।

ड्रोन व सीसीटीवी से मॉनिटरिंग, सोशल मीडिया पर विशेष नजर

रांची जिले में चिह्नित 10 से ज्यादा जगहों पर ड्रोन से निगरानी की व्यवस्था की गई है। सीसीटीवी से मॉनिटरिंग के लिए कंट्रोल रूम में टीम तैनात की गई है। 10 जगहों पर क्यूआरटी को तैनात किया गया है। वहीं, सोशल मीडिया पर विशेष नजर रखने के लिए एक टेक्निकल टीम को मुस्तैद किया गया है।

एक बजे से मेन रोड में नो-एंट्री

आज दोपहर एक बजे से शहर के ट्रैफिक रूट में बदलाव किया गया है। मेन रोड में वाहनों की नो-एंट्री रहेगी। जगह-जगह बैरिकेडिंग और ड्रॉप गेट बनाए गए हैं, ताकि वाहनों को रोका जा सके। ट्रैफिक एसपी खुद यातायात व्यवस्था की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

रामनवमी को लेकर रांची जिला प्रशासन ने किया फ्लैग मार्च, ड्रोन से की गई  आसपास के भवनों और ऊंची इमारतों की निगरानी - ranchi district administration  conducted flag ...रांची जिले में आज ड्राई-डे

रामनवमी पर बुधवार को रांची जिले में ड्राई-डे घोषित किया गया है। जिले की सभी शराब दुकानें बंद रहेंगी। डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने सहायक उत्पाद आयुक्त को अवैध शराब बनाने और बिक्री करने वालों को पकड़ने के लिए सघन छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया है।

सीधे जेल भेजा जाएगा

एसएसपी ने बताया कि रामनवमी को लेकर पुलिस बेहद गंभीर है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कोई भी व्यक्ति अफवाह फैलाते या फिर माहौल बिगड़ते हुए पकड़ा जाता है, तो वैसे लोगों को सीधे जेल भेजा जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309