सफेद दाढ़ी और कंधे पर गमछा… कुछ इस अंदाज में जेल से बाहर आए हेमंत सोरेन: अपने सुहाग को देख दुल्हनियां कल्पना के आंखों से छलके खुशी के आंसू , जेएमएम कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल
POLITICAL DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
हेमंत सोरेन 5 महीने बाद जेल से बाहर आए:बोले- न्याय प्रक्रिया बहुत लंबी, जमानत के साथ हाईकोर्ट ने कहा- पूर्व सीएम के खिलाफ सबूत नहीं
झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन रांची के होटवार जेल से रिहा हो गए। हेमंत सोरेन को बेल मिलने के बाद जेएमएम कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। हेमंत सोरेन के जेल से बाहर आने की खबर मिलAते ही मोरहाबादी स्थित शिबू सोरेन के आवास के बाहर कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगना शुरू हो गया। जमीन घोटाले मामले में हेमंत सोरेन को ईडी ने 31 जनवरी को गिरफ्तार कर लिया था
झारखंड के पूर्व CM हेमंत सोरेन शुक्रवार 28 जून को रांची की बिरसा मुंडा जेल से बाहर आ गए। जेल के बाहर समर्थकों ने उनका स्वागत किया। उनकी पत्नी कल्पना सोरेन भी उन्हें लेने के लिए जेल पहुंची थीं। हेमंत को शुक्रवार सुबह ही जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हाईकोर्ट से जमानत मिली। कोर्ट ने कहा कि मनी लॉन्ड्रिंग केस में शामिल होने के ठोस सबूत नहीं मिले।
- Advertisement -

हेमंत सोरेन बोले- न्याय प्रक्रिया बहुत लंबी है
झारखंड हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद हेमंत सोरेन की जेल से भी रिहाई हो गई. जेल से रिहा होने के बाद उन्होंने कहा कि एक सुनियोजित साजिश के तहत उन्हें जेल भेजा गया था. झूठे और मनगढ़ंत आरोपों में उनको 5 महीने तक जेल में बंद रखा गया.
5 माह जेल में रहा, यह झारखंड के भाई-बहनों के लिए चिंता की बात
कोर्ट ने आज न्याय किया है. 5 महीने बाद जेल से बाहर आया हूं. मैं इतने दिनों तक जेल में रहा, यह झारखंड के भाई-बहनों के लिए चिंता की बात है. आज पूरा देश जानता है कि मैं क्यों जेल में था. सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोगों को आज जेल में डाल दिया जा रहा है. पत्रकारों को जेल भेज दिया जाता है.
सरकार का विरोध करने वालों को भेजा जा रहा है जेल
झामुमो नेता हेमंत सोरेन ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री जेल में बंद हैं. मंत्रियों को जेल भेजा जा रहा है. उन्होंने कहा कि न्याय की प्रक्रिया लंबी हो रही है. न्याय होने में दिन, महीनों नहीं बल्कि साल लग जा रहे हैं. जो लोग अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं, उनके काम को बाधित किया जा रहा है.
अब मैं जेल से बाहर हूं, झारखंड की जनता के बीच हूं : हेमंत सोरेन
JMM के नेता ने कहा कि मैं अब जेल से बाहर आ चुका हूं. एक बार फिर JHARKHAND की जनता के बीच में हूं. उन्होंने कहा कि हमने जो लड़ाई छेड़ी थी. हमने जो संकल्प लिया था, उसको मुकाम तक पहुंचाएंगे. हेमंत सोरेन ने JHARKHAND HIGH COURT के फैसले पर कहा कि यह एक संदेश है. यह पूरे देश के लिए संदेश है कि कैसे मुझे इतने दिनों तक जेल में बंद रखा गया.
मेरे खिलाफ षड्यंत्र रचा गया, कोर्ट के फैसले की समीक्षा करें पत्रकार
हेमंत सोरेन ने बार-बार कहा कि उनके खिलाफ षड्यंत्र रचा गया. उन्होंने कहा कि कोर्ट ने अपने आदेश में जो बातें कहीं हैं, पत्रकारों को जरूर पढ़ना चाहिए. उन्हें इस फैसले की समीक्षा करनी चाहिए. साथ ही जनता को इसके बारे में बताना चाहिए. वह खुद अपने मुंह से इस बारे में कुछ नहीं कहेंगे. हेमंत सोरेन से आगे की रणनीति के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि रणनीति बता देंगे, तो फिर आगे काम कैसे होगा.
झारखंड हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद रिहा हुए हेमंत सोरेन
झारखंड हाईकोर्ट ने शुक्रवार (28 जून) को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जमानत दे दी. जस्टिस रंगन मुखोपाध्याय की एकल बेंच ने उन्हें रिहा करने का आदेश दिया. कोर्ट ने ईडी की उस अपील को भी ठुकरा दिया, जिसमें केंद्रीय जांच एजेंसी के वकील ने 72 घंटे तक रिहाई पर स्टे देने का आग्रह किया था.
PMLA एक्ट के सेक्शन 45 के तहत जमानत की 2 शर्ते
1. यह विश्वास करने का कोई कारण नहीं हो कि आरोपी ने कथित अपराध किया।
2. जमानत पर रहने के दौरान आरोपी उस तरह का कोई अपराध नहीं करेगा।
कोर्ट ने ये भी कहा कि सोरेन दोनों शर्तों को पूरा करते हैं। इसलिए अदालत उन्हें रेगुलर जमानत दे रही है।
हेमंत सोरेन को हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद किसने क्या कहा…
- JMM ने X पर लिखा- हर अत्याचारी का अंत बुरा ही होता है। तानाशाहों के पास जितनी भी शक्ति है, बंदूक, गोले बारूद हों – अंत में हमेशा सत्य की ही जीत होती है।
- शरद पवार- उन्हें राजनीति से प्रेरित मामले में जेल भेजा गया। 149 दिन के संघर्ष को आज न्याय मिला। कोर्ट से हेमंत सोरेन को मिली जमानत से यह अहसास और मजबूत हो गया है कि सत्य की जीत अब ज्यादा दूर नहीं है। हम एनडीए सरकार से मांग करते रहेंगे कि वह बदले की भावना से कोई कार्रवाई न करे। यह सुनिश्चित करने का प्रयास करे कि लोकतंत्र संविधान के अनुरूप फले-फूले।
- बंगाल की सीएम ममता बनर्जी- महत्वपूर्ण आदिवासी नेता और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एक मामले के कारण इस्तीफा देना पड़ा था, लेकिन आज उन्हें माननीय उच्च न्यायालय से जमानत मिल गई। हेमंत, हमारे बीच फिर से आपका स्वागत है।
Report By :- SHWETA JHA, POLITICAL DESK, NATION EXPRESS, RANCHI