Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

ऑनलाइन चाइल्ड सेक्स पोर्न वीडियो बेचने के मामले में साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज : राँची के भी कुछ युवक इसमें शामिल

0 742

NEWS DESK, NATION EXPRESS, राँची

ऑनलाइन चाइल्ड पोर्नोग्राफी चैनल व चाइल्ड पोर्न वीडियो बेचने के मामले में साइबर थाना रांची में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। इस मामले में चाइल्ड राइट्स फाउंडेशन रांची के सचिव बैजनाथ कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें बताया है कि 220 रुपए लेकर बच्चों का पोर्न वीडियो बेचा जा रहा है।

ऑन लाइन चाइल्ड पोर्न वीडियो बेचने के मामले में सीआईडी की साइबर थाना राँची में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। वहीं इस मामले के प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि इस रैकेट में राँची के भी कुछ लोग शामिल है। जिनकी तलाश पुलिस ने शुरू कर दी है। उक्त मोबाइल नंबरों की जांच की जा रही है जिनसे पोर्न लिंक भेजे जा रहे थे और पैसे मंगाए जा रहे थे। इस मामले में चाइल्ड राइट्स फाउंडेशन राँची के सचिव बैजनाथ कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि 220 रुपए लेकर बच्चों का पोर्न वीडियो बेचा जा रहा है। उन्होंने प्राथमिकी उन सभी मोबाइल नंबरों और लिंक का भी उल्लेख किया है जिनसे चाइल्ड पोर्न वीडियो के लिए पैसे लिए गए और लिंक भेजा गया। अब साइबर थाना की पुलिस ने उक्त मोबाइल नंबरों व लिंक की जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -

चाइल्ड पोर्न वीडियो बेचने का धंधा टेलीग्राम के जरिए चल रहा था। इसकी जानकारी चाइल्ड राइट्स फाउंडेशन राँची को मिली थी। इसके बाद पिछले एक साल से इस ग्रुप के साथ जुड़कर फाउंडेशन निगरानी रख रहा था। निगरानी के दौरान ही यह बात सामने आई। उनसे मैसेज कर पूछा गया कि क्या आपको ONLINE चाइल्ड पोर्न वीडियो चाहिए। जब उन्होंने मैसेज में जवाब दिया कि भेजो। तो इसके लिए 220 रुपए की मांग की गई। पेमेंट करने पर पांच लिंक भेजा गया। जो चाइल्ड पोर्न वीडियो का लिंक था। साइबर थाना की पुलिस को इस मामले में जानकारी मिली है कि चाइल्ड सेक्स पोर्नोग्राफी का संचालक दिल्ली के एक सेक्स रैकेट गिरोह की ओर से किया जा रहा है। साइबर थाना की पुलिस को उसकी जानकारी मिल गई है। जिसके बारे में जांच शुरू हो गई है।

Report By :- ADITI PANDIT, NEWS DESK, NATION EXPRESS, राँची

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309