Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

भारत बंद के दौरान जम कर बवाल ! प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प, लाठीचार्ज और वाटर कैनन का इस्तेमाल, पुलिस ने SDM की कर दी धुनाई, फिर कहा- सॉरी, मिस्टेक हो गया

0 522

BIHAR DESK, NATION EXPRESS, PATNA

राजधानी पटना में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। इस दौरान एक सिपाही के डंडे से एसडीओ श्रीकांत खांडेकर भी घायल हो गए।

पटना के डाक बंगला चौराहे पर प्रदर्शनकारी और पुलिस में कर हो रही झड़प। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ उत्पात मचाने वालों ने सड़क पर खड़ी गाड़ियों को किया क्षतिग्रस्त। निजी संपत्तियों का किया नुकसान।

भारत बंद के दौरान पटना में हंगामा हो गया है। यहां बंद समर्थक पुलिस से भिड़ गए। पुलिस ने बंद समर्थकों पर लाठीचार्ज किया है। बंद समर्थकों का जूलूस गांधी मैदान से आगे बढ़ रहा था। इसी बीच जेपी गोलंबर के पास बैरिकेडिंग की गई थी। लेकिन बंद समर्थकों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी और आगे बढ़ने लगे। पुलिस ने बैरिकेडिंग तोड़ने से रोकने की कोशिश की लेकिन बंद समर्थक आगे बढ़ते हुए डाक बंग्ला चौराहे तक पहुंच गए। हालात को काबू में करने के लिए और बंद समर्थकों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

- Advertisement -

Patna News Today

बिहार में बंद का सबसे ज्यादा असर

दरअसल, आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति और विभिन्न संगठनों द्वारा भारत बंद का सबसे ज्यादा असर बिहार में देखने को मिल रहा है। यहां बुधवार सुबह से ही प्रदर्शनकारी सड़कों पर निकल पड़े। ट्रेन और बस सर्विस पर असर पड़ा है। कई जगह ट्रेनों को रोके जाने की खबर है।

कई जगह नेशनल हाइवे ब्लॉक 

राज्य में जगह-जगह नेशनल हाइवे को भी ब्लॉक किए जाने की खबर है। इससे गाड़ियों की आवाजाही पर भी असर पड़ा है। बिहार में भारत बंद को आरजेडी, एलजेपी (आर) जैसे क्षेत्रीय दलों को समर्थन मिला है। यह वजह है कि बिहार में बंद का असर दिख रहा है।

मुजफ्फरपुर में सड़कों पर आगजनी

उधर, मुजफ्फरपुर में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने शहर के गोबरसही चौक को जाम कर दिया और सड़क पर आगजनी कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। भारत बंद  को लेकर  मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, पटना, बेगूसराय, हाजीपुर जाने वाले वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई है। प्रदर्शनकारी हाथों में झंडा लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर मार्ग को पूरी तरह प्रदर्शकारियों ने बंद कर दिया है। सड़क पर जगह जगह टायर जलाकर विरोध जताया। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भारी संख्या में पुलिस बल गोबरसही चौक मुजफ्फरपुर में मौजूद है। 

bharat bandh, lathicharge, patna

जहानाबाद में प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झड़प

जहानाबाद जिले में प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-83 (एनएच-83) पर यातायात अवरुद्ध किया और इस दौरान उनकी सुरक्षाकर्मियों के साथ झड़प हुई। पुलिस ने ऊंटा मोड़ के पास एनएच-83 पर यातायात अवरुद्ध करने की कोशिश कर रहे पांच प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया गया।बाद में सभी प्रदर्शनकारियों को एनएच-83 से हटाकर यातायात बहाल किया गया, हालांकि इस दौरान प्रदर्शनकारियों की सुरक्षाकर्मियों के साथ झड़प भी हुई। 

Report By :- NEHA PANDEY, BIHAR DESK, NATION EXPRESS, PATNA

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309