Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

SSP के हाथ से निकल गई रांची की कानून व्यस्था : जहां से 1 घंटे पहले सीएम गुजरे वहीं पर अपराधियों ने पूर्व पार्षद पर गोलियों की बौछार कर मचाया तांडव

0 500

CRIME DESK, NATION EXPRESS, राँची

झारखंड की राजधानी रांची में एक तरफ ऐतिहासिक रथ मेले का कार्यक्रम चल रहा था, भगवान जगन्नाथ के रथ को खींचने के लिए और पूजा पाठ करने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी के साथ पहुंचे थे. राजधानी रांची की ऐतिहासिक रथ मेले की विधि व्यवस्था को लेकर 1000 से ज्यादा पुलिसबलों की तैनाती की गई थी. वहीं दूसरी तरफ रथ मेला परिसर से महज एक किलोमीटर की दूरी पर धुर्वा बस स्टैंड के पास अपराधियों ने तांडव मचाते हुए भाजपा नेता सह निवर्तमान पार्षद वेद प्रकाश सिंह को सरेआम भीड़भाड़ वाले इलाके में गोलीमार दी.

- Advertisement -

गोलीबारी की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए. इधर निवर्तमान पार्षद वेद प्रकाश सिंह को गोली मारने की खबर पूरे क्षेत्र में आग की तरफ फैल गई. आनन फानन में स्थानीय लोगों ने उन्हें गंभीर अवस्था में इलाज के लिए रांची के एचईसी इलाके में ही मौजूद पारस अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका इलाज जारी है.

धुर्वा बस स्टैंड के पास हुई घटना

Ranchi में निर्वतमान वार्ड पार्षद को अपराधियों ने मारी गोली, अस्पताल में कराया गया भर्ती, पारस अस्पताल के पास लोगों का हंगामा

जिस धुर्वा बस स्टैंड के पास अपराधियों ने प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए वेद प्रकाश सिंह को गोली मारी है उसी स्थान से महज एक किलोमीटर की दूरी पर झारखंड हाईकोर्ट और झारखंड विधानसभा का भवन है. वहीं आज उसी जगह से महज कुछ ही दूरी पर ऐतिहासिक रथ मेले का आयोजन हो रहा था. कार्यक्रम में सुरक्षा के दृष्टिकोण से 1000 से ज्यादा पुलिस जवानों की तैनाती थी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत कई राज्यों के वरिष्ठ नेताओं और अधिकारियों के रथ मेले में पहुंचने के कारण पूरे एरिया को प्रशासन ने हाईली सिक्योर्ड किया था. तमाम सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद, रथ मेला परिसर से महज कुछ ही दूरी पर अपराधियों ने तांडव मचाते हुए गोलीबारी की घटना को अंजाम दे दिया.घायल पूर्व पार्षद वेद सिंह को गंभीर स्थिति में इलाज के लिए पारस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।जहां स्थिति गंभीर बनी हुई है।एसएसपी, सिटी एसपी सहित कई थानों की पुलिस पहुँचीं है।

आक्रोशित लोगों ने टायर जलाकर सड़क जाम किया

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक गोली लगने के बाद वेद प्रकाश कुर्सी से नीचे गिर गए। गोलीबारी से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में उन्हें एचईसी क्षेत्र स्थित पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद बड़ी संख्या में आसपास के लोग अस्पताल के बाहर इकट्ठा हो गए। आक्रोशित लोगों ने टायर जलाकर सड़क को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

तीन की संख्या में आए थे अपराधी

स्थानीय लोगों से प्राप्त जानकारी के अनुसार वेद सिंह पर हमला करने के लिए तीन की संख्या में अपराधी आए थे।दो अपराधी बाइक पर ही बैठे हुए थे जबकि एक अपराधी पैदल ही चाय दुकान में बैठे वेद सिंह के पीछे से आकर गोली मार दी।गोलीबारी के समय चाय दुकान में भगदड़ मच गई ,इसी क्रम में गोली मारने वाले अपराधी का पिस्टल भी मौके पर गिर गया।मौके पर पहुँचे पुलिस ने पिस्टल को जब्त कर लिया है।

वेद प्रकाश सिंह धुर्वा के जानेमाने व्यक्ति है,वह हर रोज शाम में समय मे बस स्टैंड स्थित चाय दुकान पर आकर बैठा करते थे।वेद सिंह पर हमला करने के लिए अपराधियो ने रेकी की थी,अपराधी जानते थे की वेद सिंह हर दिन चाय दुकान पर आते है ,इसीलिए वही पर उनपर हमला किया गया।पुलिस घटना स्थल के पास सीसीटीवी खंगाल रही है। इधर घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी, सिटी एसपी,हटिया डीएसपी सहित कई थाने की पुलिस अस्पताल पहुँचे हैं।वहीं पूर्व पार्षद वेद प्रकाश सिंह पर गोली चलने के बाद सैकड़ो की संख्या में लोग पारस हॉस्पिटल पहुंचे हैं।हंगामा होने की सूचना है।लोगों में काफी आक्रोश है।

समर्थकों ने की गिरफ्तारी की मांग

घटना की सूचना के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और गोलीबारी की घटना में घायल हुए वेद प्रकाश सिंह के समर्थक पारस अस्पताल पहुंचे और अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर हंगामा शुरू कर दिया. मामले की सूचना मिलते हैं मौके पर पहुंचे टीएसपी हटिया डीएसपी समेत अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है. अपराधियों की धर पकड़ के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच के साथ-साथ एफएसएल टीम की मदद भी ली जा रही है.

जिला प्रशासन के खिलाफ काफी आक्रोश

बस स्टैंड जैसे भीड़ भाड़े वाले इलाके में अपराधियों द्वारा की गई गोलीबारी की घटना से स्थानीय लोगों में जिला प्रशासन के खिलाफ काफी आक्रोश देखने को मिला. मिली जानकारी के मुताबिक वेद प्रकाश सिंह एक चाय की दुकान के पास बैठे थे इसी दौरान दो से तीन की संख्या में पहुंचे अपराधियों ने उन पर गोली चला दी. गोली लगते ही वेद प्रकाश सिंह वहीं गिर गए. इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने उन्हें आनन -फानन में इलाज के लिए पारस अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.

कौन हैं वेद प्रकाश सिंह?

जहां से 1 घंटे पहले सीएम गुजरे, वहीं पार्षद को मारी गोली... पॉश इलाके में वारदात से सनसनी

गोलीबारी की घटना में गंभीर रूप से घायल हुए वेद प्रकाश सिंह रांची नगर निगम अंतर्गत वार्ड नंबर-39 के निवर्तमान पार्षद है. चूंकि, टर्म पूरा होने के बाद भी रांची नगर निगम का चुनाव नहीं हुआ है. भारतीय जनता पार्टी में काफी सक्रिय भी हैं. क्षेत्र के पार्षद होने के कारण धुर्वा इलाके में उनकी काफी लोकप्रियता है. उनकी लोकप्रियता का अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि इन्हें गोली मारने की सूचना के बाद केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, भाप्रदेश अध्यक्ष बाबुलाल मरांडी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, विधायक अनंत ओझा, कुशवाहा शशिभूषण मेहता, भानु प्रताप शाही, नारायण दास, बिरंचि नारायण, नवीन जयसवाल, नीरा यादव अपर्णा सेन गुप्ता और केदार हाजरा ने अस्पताल पहुंचकर हालचाल लिया साथ ही सरकार को आड़े हाथों लिया.

Report By :- SHWETA JHA / PALAK TIWARI, CRIME DESK, NATION EXPRESS, राँची

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309