Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

रांची में तालिबानी सज़ा : बकरी चोरी के शक में 24 वर्षीय अख्तर की भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला

0 638

CRIME DESK, NATION EXPRESS, रांची

- Advertisement -

रविवार को रांची के टाटीसिल्वे थाना क्षेत्र से बरामद शव अख्तर अंसारी का है. अख्तर अंसारी के परिजनों का दावा है कि अख्तर को भीड़ के द्वारा पीट-पीट कर मार डाला गया है. हालांकि पुलिस इस बात से इनकार कर रही है और मामले की जांच की जा रही है.

रांची में युवक की भीड़ ने पीट-पीटकर की हत्याक्या है पूरा मामला

रविवार को रांची के पिठोरिया के रहने वाले अख्तर अंसारी का शव टाटीसिल्वे के महिलोंग से बरामद किया गया था. अख्तर के परिजनों का दावा है कि ग्रामीणों के द्वारा बकरी चोरी के आरोप में पिटाई की वजह से उसकी मौत हुई है. अख्तर अंसारी के भतीजे इरशाद ने बताया कि देर रात किसी व्यक्ति के द्वारा फोन कर यह बताया गया कि उसके चाचा के साथ बुरी तरह से मारपीट की जा रही है.

मामले की जानकारी मिलने के बाद उसने नामकुम पुलिस से संपर्क किया तब यह बताया गया कि मामला टाटीसिल्वे का है. पूरी रात परिजन अख्तर को खोजते रहे लेकिन वह नहीं मिला. रविवार को उसका शव टाटीसिल्वे से बरामद किया गया. अख्तर के शरीर पर गंभीर जख्मों के निशान हैं, जिससे साफ पता चलता है कि उसे पीट-पीट कर मारा गया है.

Maharashtra: पालघर में हुई तीन लोगों की 'मॉब लिंचिंग' में हत्‍या पर संत समाज में रोष - Sant Samaj anger on mob lynching in Palgharजांच जारी

अख्तर के परिजनों का आरोप है कि ग्रामीणों के द्वारा बकरी चोरी के आरोप में पीट-पीटकर उसकी हत्या की गई है. मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची एसएसपी ने पूरे मामले की जांच की जिम्मेदारी सिल्ली डीएसपी को दी है. टाटीसिल्वे थाना प्रभारी मनोज ने बताया कि अख्तर का शव बरामद किया गया था, परिजनों के आरोप की जांच की जा रही है.
Report By :- SAPNA TIWARI, CRIME DESK, NATION EXPRESS, रांची

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309