Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

पत्नी ने ब्यूटी पार्लर में बनवाई आइब्रो : Video कॉल पर देखकर भड़का विदेश में रह रहा पति, बोल दिया ! तलाक, तलाक, तलाक

0 560

NEWS DESK, NATION EXPRESS, KANPUR

पत्नी की आईब्रो बना देख पति हुआ नाराज :वीडियो कॉल पर चेहरा देखते ही शौहर ने दिया तीन तलाक 

- Advertisement -

कानपुर में अजीबोगरीब तलाक का मामला सामने आया है. यहां एक युवक को अपनी पत्नी का आईब्रो बनाना इतना नागवार गुजरा कि उसने वीडियोकॉल पर ही पत्नी को तलाक दे दिया. इसके बाद महिला ने पुलिस से गुहार लगाई, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई. पीड़िता ने पुलिस कमिश्नर से मामले की शिकायत की. जांच के आदेश दिए गए हैं.तीन तलाक का यह मामला कानपुर जिले के बादशाहीनाका थाने का है. महिला ने मामले में पुलिस कमिश्नर से शिकायक की है. कमिश्नर ने मामले की जांच करने के आदेश दिए हैं. जानकारी के मुताबिक प्रयागराज की रहने वाली महिला की शादी साल 2022 में कानपुर के रहने वाले युवक से हुई थी. शादी के तीन महीने बाद ही पति नौकरी करने के लिए सऊदी अरब चला गया था. इसके बाद महिला सुसराल में रह रही थी.  

आइब्रो बनवाने से नाराज कानपुर के मोहम्मद सालिम ने अपनी बीवी को सऊदी अरब से  दिया तीन तलाक | Mohammad Salim of Kanpur triple Talaq his wife from Saudi  Arabia

मायके में रह रही थी महिला
महिला का आरोप है कि उसके ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे. उस पर मायके से रुपए लाने का दवाब बनाते थे. इसके साथ ही कार की मांग भी कर रहे थे. मांग पूरी नहीं होने पर उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था. उसके साथ मारपीट भी की जाने लगी. इससे तंग आकर महिला वापस अपने मायके रहने चली आई. उसे लगा कि पति जब सऊदी से लौट आएगा तो सब ठीक हो जाएगा.

बीवी ने ब्यूटी पार्लर में बनवाई आइब्रो, वीडियो कॉल पर चेहरा देखते ही शौहर  ने दिया तीन तलाक - kanpur Wife got eyebrows done in beauty parlor husband  divorced her after seeing
आईब्रो बनवाने पर भड़का पति बोला- मेरे इजाजत के बगैर तुमने आईब्रो क्यों बनवाई
महिला ने पुलिस को बताया कि बीते दिनों महिला के पति ने रात के वक्त उसे वीडियो कॉल किया था. थोड़ी देर बात करने के बाद कहा कि तुमने आईब्रो बनवा ली और गुस्सा करने लगे. फिर फोन काट दिया और वाइस कॉल कर बोले कि मेरे मना करने के बावजूद भी तुमने आईब्रो बनवाई है. इस वजह से तुम्हे तलाक देता हूं और तीन तलाक कहकर फोन काट दिया. महिला ने दोबारा फोन कर पति को समझाते हुए कहा कि उसने आईब्रो नहीं बनवाई हैं, लेकिन पति नहीं माना.
Teen Talaq: सऊदी अरब से वीडियो कॉल में पति ने पत्नी को दिया तलाक, महिला के  यह करने से हो गया था नाराज - Amrit Vichar
कार्रवाई में जुटी पुलिस

महिला ने मामले की शिकायत पुलिस से की, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई. इसके बाद महिला ने पुलिस कमिश्नर से मदद की गुहार लगाई. पुलिश कमिश्नर ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं. महिला ने बताया कि पुलिस ने सुसराल वालों को थाने बुलाया, लेकिन उनकी तरफ से कोई नहीं आया. अब पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

 

Report By :- AFSHA ANJUM, NEWS DESK, NATION EXPRESS, KANPUR

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309