Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

रांची पुलिस ने ज्वेलर्स के लिए बनाया नया नियम : जेवर दुकानदार अपने प्रतिष्ठानों में लगाएं अलार्म और सीसीटीवी, चोरी के गहने न खरीदें दुकानदार

0 360

CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

राजधानी रांची में स्थित ज्वेलर्स प्रतिष्ठानों में सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर और पुख्ता बनाने के लिए रविवार को रांची एससपी ने जेवर दुकानदारों से गहन मंथन किया. जेवर दुकानदारों के साथ बैठकर रांची एसएसपी ने कारोबारी के लिए राजधानी में भय मुक्त वातावरण कैसे बनाया जाए, इसकी रणनीति तैयार की.

जेवर दुकानदारों ने दिए सुझाव

रांची में दिनदहाड़े लूट, जेवर दुकान को बनाया निशाना, लाखों की ज्वेलरी लेकर  फरार - Azad Sipahiरविवार को रांची के सभी ज्वेलर्स प्रतिष्ठानों के मालिक और प्रतिनिधियों के साथ रांची के सीनियर एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने महत्वपूर्ण बैठक की. इस बैठक में हाल के दिनों में जो घटनाएं घटी हैं, उसे लेकर भी चर्चा की गई. भविष्य में जेवर दुकानों में लूट की घटना को अपराधी अंजाम न दे पाए. इसे लेकर ज्वेलर्स प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधियों ने सीनियर एसपी को कई सुझाव दिए.

वहीं दूसरी तरफ रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया जेवर दुकान को निशाना बनाने वाले अपराधियों की एक लिस्ट तैयार की गई है, जिन पर पूरी तरह से निगरानी रखी जा रही है. जेवर कारोबारी से भी यह कहा गया है कि वह किसी संदिग्ध व्यक्ति को अगर अपने प्रतिष्ठान के आसपास लगातार देख रहे हैं तो उसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दें.

सीसीटीवी और अलार्म जरूर लगाएं

- Advertisement -

पुलिस की इस अनोखी पहल से अपराधों पर लगेगी लगाम, CCTV कैमरा लगवाने वालों को  दे रही है इनाम| Zee Business Hindi
इस बैठक के दौरान रांची के सीनियर एसपी ने सभी जेवर दुकानदारों से यह अपील की है कि वह अपने-अपने प्रतिष्ठानों में उच्च क्वालिटी के सीसीटीवी कैमरे जरूर लगाएं. केवल दुकान के अंदर ही कमरे ना लगे बल्कि आसपास भी कैमरे लगाए ताकि अगर कोई संदिग्ध दिखे तो उसकी पहचान की जा सके. वहीं जेवर दुकानदारों को अपने दुकान में अलार्म सिस्टम जरूर लगाना चाहिए यह काफी सस्ता होता है जिसे हर दुकानदार खरीद सकता है. घटना के समय कोई ना कोई कर्मचारी मौका देखकर अलार्म को बजा सकता है. जिसके बाद पुलिस अलर्ट हो सकती है. 
जेवर खरीदने में बरतें सावधानी

Achanak Jana Para Gold Jewellery Shopping Karne Itna Mehangai Mein Bhi

जेवर दुकानदारों के साथ हुई मीटिंग में रांची के सीनियर एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने चोरी के गहनों को लेकर भी बड़े ही स्पष्ट निर्देश दिए हैं. हाल के दिनों में एक दर्जन से ज्यादा जेवर दुकान में काम करने वाले या फिर जेवर दुकानदार चोरी के गहने खरीदने के आरोप में जेल भेजे गए हैं. जेवर दुकानदारों को एसएसपी ने साफ-साफ शब्दों में यह निर्देश दिया है कि वह किसी भी कीमत पर बिना उचित पहचान के कोई भी गहने नहीं खरीदें. गनहों की खरीद और बिक्री के लिए जो एसओपी बनाया गया है उसी के अनुसार इसकी खरीद बिक्री करें.

इसे अलावा एसएसपी ने दुकान मालिकों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अगर कोई गहना बेचने के लिए आए तो उसे भुगतान कैश में कभी न करें. बिक्री कर्ता को भुगतान के लिए बैंक चेक या फिर ऑनलाइन पेमेंट एप का इस्तेमाल करें, जिससे बिक्री कर्ता की जानकारी मिल सके. इन नियमों का उल्लंघन करने वाले जेवर कारोबारियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Report By :- ADITI PANDIT, CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309