Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

रांची में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर… अब पुलिस भी सुरक्षित नहीं : स्पेशल ब्रांच के इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या, पुलिस महकमे में हड़कंप ! 10 थानेदार और कई DSP करेंगे जांच

0 339

CRIME DESK, NATION EXPRESS, रांची

Ranchi Local News: रांची में विशेष शाखा के दारोगा की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है. मिली जानकारी के अनुसार रांची के कांके रिंग रोड में दारोगा का शव मिला है. मृतक दारोगा की पहचान अनुपम कुमार कच्छप के रूप में हुई. मृतक के शव को रिम्स भेजा दिया गया है. वहीं इस मामले को लेकर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.

झारखंड की राजधानी रांची में विशेष शाखा के दारोगा की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है. मिली जानकारी के अनुसार रांची के कांके रिंग रोड में दारोगा का शव मिला है. मृतक दारोगा की पहचान अनुपम कुमार कच्छप के रूप में हुई. मृतक के शव को रिम्स भेजा दिया गया है. वहीं इस मामले को लेकर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. बता दें, पिछले दिनों गुमला में पुलिस जवान की भी गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी.

झारखंड की राजधानी रांची में दारोगा की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है.

वहीं सब इंस्पेक्टर की हत्या की सूचना मिलने के बाद आईजी स्पेशल ब्रांच प्रभात कुमार, डीआईजी रांची अनूप बिरथरे,एसएसपी रांची चंदन कुमार सिन्हा सहित कई अधिकारी रिम्स के ट्रामा सेंटर पहुंचे. घटना को लेकर पुलिस अधिकारी एक्शन मोड में हैं. इस मामले में पुलिस टीम जांच में जुट गयी है. कई डीएसपी और थानेदार इस कांड की जांच करने का निर्देश दिया गया है. वहीं घटना की सूचना मिलती ही बाबूलाल मरांडी भी रिम्स अस्पताल पहुंच गए हैं.

झारखंड के रांची में बेखौफ हुए अपराधी, सब इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या,  देखें

रांची में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है, तभी तो राजधानी में स्पेशल ब्रांच में तैनात एक सब इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस घटना के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. वहीं इस घटना के उद्भेदन को लेकर ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है जिसमे कई डीएसपी और थानेदार शामिल हैं. बताया जा रहा है कि इस टीम में 10 थानेदारों को रखा गया है. रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा के अनुसार 10 लोग लाइन होटल में खाना खाने गए थे जिसके बाद बाइक से अनुपम दूसरी तरफ निकला गए जिसके बाद उनकी हत्या हुई है. हालांकि हत्या की वजहों का अब तक पता नहीं चल पाया है, जिसे लेकर ही जांच की जा रही है.

अस्पताल पहुंचे पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी

पुलिस ने दारोगा के शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। रिम्स मे प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी पहुंचे व कांके विधायक समरी लाल साथ में थे। बाबूलाल मरांडी ने अधिकारियों से घटना की जानकारी ली।

मृतक की पत्नी से मिल कर जानकारी ली और भरोसा दिया कि अपराधी जल्द से जल्द पकड़े जाएंगे। रिम्स मे आईजी, डीआईजी व एस एसपी सहित कई अधिकारी पहुंचे।

Ranchi Crime News: रांची में दरोगा की गोली मारकर हत्या, परिजनों से मिले पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी

Report By :- SHWETA JHA, CRIME DESK, NATION EXPRESS, रांची

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309