Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

झारखंड पुलिस की मदद से ओडिशा पुलिस ने रांची और गुमला के 8 लुटेरे को धर दबोचा ! 3.51 करोड़ रुपए, हथियार, गोलियां बरामद

0 862

CRIME DESK, NATION EXPRESS, ओडिशा 

झारखंड की राजधानी रांची के जिन अपराधियों को अरेस्ट किया गया है, उनके नाम ताहिर अंसारी, हुसैन खान, जैसाम खान, शमीम अंसारी , बासुदेव गोप, पिंटू अलीम और अनुज कुमार हैं।

ओडिशा के कालाहांडी जिले की पुलिस ने झारखंड पुलिस की मदद से आठ लूटेरे को धर दबोचा है। पकड़े गए लूटेरों में सात रांची के रहने वाले हैं। वहीं एक अपराधी गुमला जिले का रहने वाला है। पुलिस ने इन अपराधियों के पास से 3.51 करोड़ रुपए कैश, हथियार, गोलियां, अपराध की घटना के दौरान इस्तेमाल किए गए वाहन को भी जब्त किया है। अपराधियों की इस धर-पकड़ में दोनों राज्यों के 11 जिलों की पुलिस ने साथ मिल कर काम किया। झारखंड की राजधानी रांची के जिन अपराधियों को अरेस्ट किया गया है, उनके नाम ताहिर अंसारी, हुसैन खान, जैसाम खान, शमीम अंसारी , बासुदेव गोप, पिंटू अलीम और अनुज कुमार हैं।

- Advertisement -

ओडिशा पुलिस ने झारखंड के 8 लूटेरे पकड़े, रुपए सहित हथियार किए बरामद - Dainik Bhaskar

धर्मगढ़ की शराब भट्‌टी में की थी लूट

ओडिशा डीजीपी योगेश बहादुर खुरानिया की ओर से इस बात जानकारी साझा की गई है। बताया गया कि सभी अपराधियों ने जेएच10एपी-4817 नंबर की बोलेरो गाड़ी का इस्तेमाल करते हुए राज्य के धर्मगढ़ जिले की एक देसी शराब भट्‌टी में 30 जनवरी की रात लूट की घटना को अंजाम दिया था। वहां हथियार दिखाकर कर्मचारियों और ग्राहकों को धमकाया और पैसे लूट लिए।

घटना के बाद धर्मगढ़ थाना में मामला दर्ज किया गया था। मामले के खुलासे के लिए कालाहांडी एसपी के नेतृत्व में स्पेशल टीम बनाई गई थी। मिल रहे लोकेशन के आधार पर स्पेशल टीम ने झारखंड से बोलेरो बरामद किया। वहीं स्थानीय ओडिशा पुलिस ने ओडिशा से दो आरोपियों सिराज अंसारी और कामेश्वर यादव को अरेस्ट किया। इन्हीं की निशानदेही पर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बरामद रुपए और हथियार

31 जनवरी को सभी अपराधियों की हुई गिरफ्तारी

ओडिशा डीजीपी योगेश बहादुर खुरानिया ने बताया कि कालाहांडी एसपी अभिलाष जी के नेतृत्व में स्पेशल टीम काम कर रही थी। टीम विभिन्न स्थानों पर छापेमारी भी कर रही थी। लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी झारखंड भाग गए थे। पड़ताल के क्रम में ओडिशा पुलिस ने 30 जनवरी को ओडिशा से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा कि पुलिस को सूचना मिली थी कि अन्य आरोपी झारखंड की ओर भाग गए हैं। उन्होंने बताया कि 31 जनवरी को सभी आरोपियों को झारखंड में गिरफ्तार कर लिया गया।

Hero Imageइन जिलों की पुलिस ने मिल कर किया काम

ओडिश के बालांगिर, बारगढ़, संबलपुर, झारसुगुड़ा, सुंदरगढ़, राउरकेला के साथ झारखंड के गुमला, रांची रूरल, लोहरदगा, पूर्वी सिंहभूम और सिमडेगा जिले की पुलिस ने मिल कर काम करते हुए अपराधियों को दबोचा।

Report By :- SOMYA CHOUDHRY, CRIME DESK, NATION EXPRESS, ओडिशा 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309