Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

दो समुदायों में हिंसक झड़प: लाठी-डंडे लेकर उतरी भीड़; पुलिस पर कांच की बोतलें फेंकी, दो हिरासत में

0 548

INTERNATIONAL DESK, NATION EXPRESS, ब्रिटेन

ब्रिटेन के लीसेस्टर में एक बार फिर पाकिस्तानी मुस्लिमों और हिंदुओं के बीच झड़प का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, यहां रविवार को अचानक दो समुदायों की भीड़ इकट्ठा हो गई और वे प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान पुलिस ने भीड़ रोकने की कोशिश की, तो उन पर कांच की बोतलें भी फेंकी गई। लाठी- डंडों से लैस भीड़ ने संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया।

मुस्लिम और हिंदू कम्युनिटी के लोगों के बीच तनाव की शुरुआत एशिया कप में पाकिस्तान की हार से शुरू हुई थी। 28 अगस्त को एशिया कप में भारत की क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को हरा दिया था। इसके बाद 6 सितंबर को लीसेस्टर में गुस्साए पाकिस्तानी मुसलमानों ने हिंदुओं पर हमला कर दिया।

- Advertisement -

दोनों समुदायों की भीड़ को रोकने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

लंदन से 160 किमी दूर है लीसेस्टर शहर
BBC की रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को हुई झड़प के बाद पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। लीसेस्टर शहर लंदन से महज 160 किमी दूर है। लीसेस्टर पुलिस के चीफ कॉन्स्टेबल रॉब निक्सन ने कहा-हमें पूर्वी लीसेस्टर में तनाव की जानकारी मिली है।

हालात पर काबू पाने के लिए अधिक संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जा रही है। इन पुलिसकर्मियों को लोगों को रोककर जांच करने के अधिकार दिए गए हैं। निक्सन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। आने वाले कई दिनों तक इलाके में पुलिस की तैनाती जारी रहेगी।

भीड़ में शामिल अधिकतर लोगों ने मास्क और हुड पहन रखी थी।

चश्मदीद ने बताया- भीड़ ने पुलिस पर बोतलें फेंकी
हिंसा के दौरान मौजूद एक महिला चश्मदीद ने बताया कि लोगों ने काले रंग का मास्क पहना हुआ था। उनके पूरे चेहरे ढके हुए थे और उन्होंने हुड लगा रखे थे। ऐसा लग रहा था कि फुटबॉल मैच देखने के बाद कोई भीड़ लौट रही है।

पुलिस ने रोड पर बैरिकेडिंग लगा रखी थी। पुलिस भीड़ को पीछे ढकेलने की कोशिश कर रही थी, जबकि भीड़ कांच की बोतलें और कई अन्य चीजें फेंक रही थी। 28 अगस्त से शुरू हुए तनाव के बाद अलग-अलग अशांति के मामलों में लीसेस्टर शहर में अब तक 27 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

धार्मिक इमारत के ऊपर लगे झंडे उतारने की घटना
चीफ कॉन्स्टेबल निक्सन ने बताया कि हमें एक वायरल वीडियो की जानकारी मिली है, जिसमें एक शख्स लीसेस्टर के मेल्टन रोड पर एक धार्मिक इमारत के बाहर लगे झंडे को हटाते दिख रहा है। ऐसा लगता है कि यह घटना तब हुई होगी, जब पुलिस अफसर इलाके में अव्यवस्था से निपट रहे थे। इस घटना की जांच की जाएगी।

Report By :- RUBINA KHAN, INTERNATIONAL DESK, NATION EXPRESS, ब्रिटेन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309