Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

15 लाख के इनामी नक्सली कारु हुलास यादव को महाराष्ट्र एटीएस ने किया गिरफ्तार

0 432

NEWS DESK, NATION EXPRESS, महाराष्ट्र

कारू यादव नक्सली संगठन में 2004 में शामिल हुआ था. महाराष्ट्र ATS सूत्रों के मुताबिक वह अपनी मेडिकल जांच करवाने के लिए महाराष्ट्र गया था. लेकिन उसके बारे में सटीक इन्फॉर्मेशन मिलने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

झारखंड के इनामी नक्सली कारू हुलास यादव को महाराष्ट्र में गिरफ्तार किया गया है. कारू यादव पर 15 लाख का इनाम घोषित था. वह झारखंड के हजारीबाग जिले के कटकमसांडी इलाके का रहने वाला है. जानकारी के मुताबिक कारू यादव को महाराष्ट्र ATS की टीम ने दानवी, नालासोपारा इलाके में एक चॉल से गिरफ्तार किया.

- Advertisement -

15 लाख के इनामी नक्सली कारु हुलास यादव को महाराष्ट्र एटीएस ने दबोचा

नक्सली संगठन में कारू यादव 2004 में शामिल हुआ था. महाराष्ट्र ATS सूत्र के मुताबिक वह अपनी मेडिकल जांच करवाने के लिए महाराष्ट्र गया था. लेकिन उसके बारे में सटीक इन्फॉर्मेशन मिलने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. झारखंड पुलिस को उसकी गिरफ्तारी की जानकारी महाराष्ट्र पुलिस के द्वारा दे दी गई है

Report By :- ANUSHKA SHARMA, NEWS DESK, NATION EXPRESS, महाराष्ट्र

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309