NEWS DESK, NATION EXPRESS, दुमका
राष्ट्रीय जनता दल के राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत गुरुवार 29 जुलाई को दुमका जिला के सभी प्रखंडों में पेट्रोल, डीजल, गैस एवं खाद्य पदार्थों में केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण अप्रत्याशित मूल्य वृद्धि के खिलाफ आयोजित धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया, इस धरना प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए राजद के जिला अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार यादव ने प्रखंड प्रभारी भी नियुक्त किया था !
दुमका राजद के जिलाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार यादव ने नेशन एक्सप्रेस से खास बातचीत में कहा की जब से मोदी की सरकार सत्ता में आई है महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है, पेट्रोल डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं, किचन का सामान काफी महंगा हो गया है, अब भला आम आदमी जाए तो जाए कहां ! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आम लोगों को महंगाई से निजात दिलाने का वादा किया था लेकिन वह अपने वादे को पूरा करने में नाकाम साबित हुए , 2024 के लोकसभा चुनाव में निश्चित ही इस बार भाजपा सत्ता से बाहर का रास्ता देखेगी !
- Advertisement -
मसलिया।
राष्ट्रीय जनता दल प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण रावत के अध्यक्षता में प्रखंड मुख्यालय मैं एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रखंड प्रभारी आदित्य नंदन मौजूद थे सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के जनविरोधी नीति के कारण देश में महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है पेट्रोल डीजल और रसोई गैस खाद्यान्न की कीमत लगातार बढ़ती जा रही है महामहिम राष्ट्रपति को प्रेषित ज्ञापन प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपते हुए मांग किया गया है कि पेट्रोलियम पदार्थों एवं खाद्यान्नों की कीमत वापस किया जाए कार्यक्रम में कुमार,निखिल कुमार, प्रेमनंदन महतो, सावित्री देवी, श्याम सुन्दर महतो सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
जामा।
राष्ट्रीय जनता दल प्रखंड अध्यक्ष राम सुंदर पंडित के अध्यक्षता में प्रखंड मुख्यालय जामा में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजद जिलाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार यादव उपस्थित थे कार्यक्रम में प्रखंड प्रभारी प्रमोद पंडित एवं ललित यादव की उपस्थिति में संपन्न हुआ सभा को संबोधित करते हुए राजा जिला अध्यक्ष अमरेंद्र यादव ने कहा कि देश में महंगाई और बेरोजगारी चरम सीमा पर है लगातार पेट्रोलियम पदार्थों के दाम बढ़ते जा रहे हैं डीजल पेट्रोल रसोई गैस और खाद्यान्न की कीमतों में प्रतिदिन इजाफा हो रही है केंद्र सरकार के इस जनविरोधी नीति के खिलाफ राजद ने आंदोलन की शुरुआत कर दी है राजद इसके लिए चरणबद्ध आंदोलन करेगी महामहिम राष्ट्रपति को प्रेषित ज्ञापन प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपा गया कार्यक्रम में अनिल पंडित, संतोष मंडल, छोटेलाल पंडित, निताय पंडित, संतोष पंडित ,सदानंद पंडित, उमेश पंडित, रामकिशोर पंडित, भागीरथ पंडित ,जयचंद पंडित, सोम टूडू, मिहिर पंडित, मद्रासी राउत, त्रिभुज माल, अनिल राउत ,हरिश्चंद्र पंडित, धनंजय पंडित, भीम पंडित सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
सरैयाहाट।
राष्ट्रीय जनता दल प्रखंड अध्यक्ष राकेश यादव की अध्यक्षता में केंद्र सरकार के जनविरोधी नीति के खिलाफ प्रखंड मुख्यालय में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रखंड प्रभारी नरेंद्र यादव उपस्थित थे। धरना को संबोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने गरीबों का जीना मुहाल कर दिया है। प्रतिदिन डीजल पेट्रोल और रसोई गैस के दाम बढ़ाए जा रहे हैं। खाद्य पदार्थों के दामों में भी कई गुना बढ़ोतरी हो गई है। महंगाई बढ़ने से मध्यम वर्ग एवं गरीब परिवार के लोग व्याकुल है। महामहिम राष्ट्रपति के नाम प्रेषित ज्ञापन को प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपा गया। कार्यक्रम में देव नारायण यादव, अरुण कोल, कमलाकांत यादव, राजेंद्र मरांडी, विनोद कुमार, दुर्योधन यादव, दया देवी, शालिग्राम यादव, संतोष कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
रानीश्वर।
राष्ट्रीय जनता दल प्रखंड अध्यक्ष जयदेव गोराई की अध्यक्षता में प्रखंड मुख्यालय में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रखंड प्रभारी सुशील राय मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जयदेव गोराई ने कहा कि जब जब केंद्र में भाजपा की सरकार आई है कमरतोड़ महंगाई लाई है। केंद्र सरकार की नीतियों से महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है। केंद्र सरकार जब तक डीजल पेट्रोल रसोई गैस और खाद्यान्न के मूल्य वृद्धि को वापस नहीं करेगी राजद का आंदोलन जारी रहेगा। महामहिम राष्ट्रपति को प्रेषित ज्ञापन प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपा गया। जिसमें पेट्रोलियम पदार्थों एवं खाद्यान्नों के मूल्य वृद्धि को अविलंब वापस लेने की मांग किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड उपाध्यक्ष विपिन सोरेन, राजू राय, विजय राय, पितांबर राय, मानिक राय, परशुराम राय सहित कई लोग मौजूद थे।
Report By :- GULZAR KHAN, CHANNEL HEAD, NEWS DESK, NATION EXPRESS
