Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

आधी रांची नहीं जानती एलिवेटेड कॉरिडोर और फ्लाईओवर में अंतर, आप जान लीजिए वरना हो जायेगा पोपट !

0 447

CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

अधिकतर लोग रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर को रातू रोड फ्लाईओवर कहकर ही संबोधित कर रहे हैं. लेकिन एलिवेटेड कॉरिडोर और फ्लाईओवर के बीच बहुत बड़ा फर्क होता है. तो चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं कि ‘एलिवेटेड कॉरिडोर’ और ‘फ्लाईओवर’ के बीच क्या अंतर होता है.

राजधानी रांची में आज रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने किया , 558 करोड़ की लागत से बना यह एलिवेटेड कॉरिडोर अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है. शहर को रफ्तार देने में यह एलिवेटेड कॉरिडोर काफी सहायक साबित होगा.

- Advertisement -

रांची के लोग भी कर रहे गड़बड़

रांची में 558 करोड़ की लागत से एलिवेटेड कॉरिडोर बनकर तैयार हो गया है, आज से इस पर गाड़ियां भी दौड़ने लगेगी. लेकिन, अधिकतर लोगों को एलिवेटेड कॉरिडोर के बारे में जानकारी ही नहीं है. अधिकतर लोग रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर को रातू रोड फ्लाईओवर कहकर ही संबोधित कर रहे हैं. लेकिन एलिवेटेड कॉरिडोर और फ्लाईओवर के बीच बहुत बड़ा फर्क होता है. अगर आप भी एलिवेटेड कॉरिडोर और फ्लाईओवर के बीच का फर्क नहीं जानते हैं, तो चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं कि ‘एलिवेटेड कॉरिडोर’ और ‘फ्लाईओवर’ के बीच क्या अंतर होता है. और दोनों एक दूसरे से कैसे और कितना अलग है.

रांची के लोगों के लिए खुशखबरी, 3 जुलाई को रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का होगा  उद्घाटन; जाम से मिलेगी मुक्ति - Ranchi News Ratu Road Elevated Corridor to  Open July 3rdएलिवेटेड कॉरिडोर और फ्लाईओवर में अंतर

आमतौर पर फ्लाईओवर की लंबाई बहुत अधिक नहीं होती है. जबकि एलिवेटेड कॉरिडोर काफी लंबा होता है. वहीं, दोनों के बीच सबसे बड़ा अंतर यह होता है कि फ्लाईओवर किसी रेलवे लाइन, चौराहे या ट्रैफिक जाम वाले पॉइंट पर ट्रैफिक को ऊपर से निकालने के लिए बनाया जाता है. जबकि एलिवेटेड कॉरिडोर एक लंबी, ऊंची सड़क होती है जो आमतौर पर एक मुख्य सड़क के साथ-साथ चलती है, और इसका मुख्य उद्देश्य यातायात को सुगम बनाना और भीड़भाड़ को कम करना होता है.

ranchi siramtoli meckon flyover inaugurated by cm hemant soren रांची के  सिरमटोली-मेकॉन फ्लाईओवर चालू, CM सोरेन ने किया उद्घाटन; क्या हैं विशेषताएं,  Jharkhand Hindi News - Hindustanउदाहरण के साथ समझिए

उदाहरण के साथ आप ऐसे समझ सकते हैं कि रांची के कांटाटोली और सिरमटोली में बनी संरचनाएं फ्लाईओवर हैं. वहीं, रातू रोड में बनी संरचना एक एलिवेटेड कॉरिडोर है. जैसा कि कांटाटोली फ्लाईओवर चौक के ऊपर बनाया गया है, जबकि सिरमटोली फ्लाईओवर रेलवे लाइन के ऊपर बना है. वहीं रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर एक मुख्य सड़क के ऊपर बना हुआ है.

Report By :- SURBHI SINGH, CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309