Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

रांची के युवाओं की नेक पहल : 21 गरीब नवविवाहित जोड़ों की कराई शादी

0 591

NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

नज़र वेलफेयर सोसाइटी के ज़ेरे एहतेमाम सर्वधर्म सामूहिक समारोह मिल्ली सेंट्रल हॉल में किया गया जिसमें विभिन्न समुदायों के 18 जोड़ों की शादी हुई। इस प्रोग्राम में गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल पेश करते हुए जहाँ निक़ाह की अदायगी की गई वहाँ हमवतन जोड़ों के लिए मंडप व मंडवा भी सजाया गया। इस कार्यक्रम में नये जोड़ों के लिए जरूरी सामान-ए-ज़िंदगी का बख़ूबी इंतेज़ाम नज़र वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा किया गया और आये हुए मेहमानों के लिए मीठे व खाने का भी एहतेमाम किया गया।

नजर वेलफेयर सोसाइटी , ऑल इंडिया यूनाइटेड इदरिसिया फ्रंट, अंजुम इबरार फाउंडेशन, अंजुमन इस्लामिया रांची ,और स्वर्ग तिलक राज अजमानी फाउंडेशन के द्वारा हिंदीपीढी स्थित मंटू चौक मिली हॉल में 21 विवाहित जोड़ों की शादी सादगी के साथ कराई गई । जहां एक गरीब परिवार जो अपने बच्चों की शादियां आर्थिक तंगी के कारण नहीं करा पाते हैं । वैसे लोगों की शादी कराई गई । सभी संस्थाओं का यह बेहतरीन पहल है । इन लोगों की कोशिश से गरीब परिवारों के घरों को बसाया जा रहा है । इन संस्थाओं के बेहतरीन कामों को सराहा गया । आज के जमाने में शादी करना कितना मुश्किल है वही इन संस्थाओं ने बिल्कुल आसान कर दिया ।

- Advertisement -

हिन्दपीड़ी थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह कहा कि ऐसा आयोजन राँची शहर हमेशा होना चाहिए
ताकि गरीब बच्चीयों को परेशानी ना हूँ

इस प्रोग्राम के मुख्य अतिथि के रूप में अंजुमन के सदर इबरार साहब ने कहा “शादी सादगी से लेकिन खूबसूरत ढँग से खुशगवार माहौल में हो रहा है, इसके लिए नज़र वेलफेयर सोसायटी को बहुत-बहुत मुबारकबाद। इस कार-ए-ख़ैर में जिन लोगों ने मदद की है उनका शुक्रिया। इस तरह के कामों में मदद करने के लिए पैसे का ज़्यादा या कम होना माने नहीं रखता है दिल का कुशादा होना जरूरी है। पैसा तो बहुत सारे लोगों के पास होता है लेकिन आवाम के मुफाद में ख़र्च करने वालों की तादाद बहुत ही कम है। नये शादी-शुदा जोड़ों को दुआ देते हुए उन्होंने ख़्वाहिश ज़ाहिर की कि ये जोड़ें कामयाब अज़दवाज़ी जिंदगी गुजारेंगे और इसके लिए आपसी विश्वास और एक-दूसरे के लिए त्याग का भावना होना चाहिए।

कार्यक्रम का संचालन नौशाद अहमद ने किया । मोहम्मद सईद ,इबरार अहमद भी खासतौर से मौजूद रहे । इस मौके पर मोहम्मद जहांगीर , हाजी मुख्तार अहमद, नौशाद अहमद , जहीर सोलंकी ,तौसीफ खान , शादाब खान , सुल्तान दानिश , लाडले खान , मोहम्मद असलम , आफताब आलम , हाजी मुख्तार अहमद, सोनू रंगरेज,आबिद अली ,सानू, टिंकू, जुगनू, पप्पू भाई, अज़मत अली,इलियास, सलमान मजीद, अशरफ, सुल्तान दानिश, कलाम, अन्नू, इमरान,अफ़ज़ल ,नाजमी, अफजल ,चांद आदि मौजूद थे ।

Report By :- KHUSHBOO SHARMA, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309