NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
इस समय भीषण गर्मी की शुरूआत हो चुकी है और लोग यहां-वहां धूप से अपने आपको बचाते हुए नजर आते है। गर्मी में सबसे अधिक हालात खराब पेयजल से होती है क्योंकि आमजन को पीने के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था कहीं नजर नहीं आती है। अभी तक रांची नगर निगम द्वारा कहीं भी ठंडे पानी के लिए प्याऊ की व्यवस्था नहीं करवाई गई है। वहीं इस गर्मी को देखते हुए सामुदायिक पुलिसिंग के तहत डेलीमार्केट थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक ने रविवार को थाना के सामने आमलोगों व राहगीरो के लिए स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था करते हुए उपस्थित लोगो व राहगीरो को पानी पिलाकर पनशाला का उदघाटन किया। थाना प्रभारी श्री मधुसूदन मोदक ने कहा कि पनशाला खोलना पूण्य का काम है, प्रतिदिन सैंकड़ो लोग अपने काम से डेलीमार्केट बाजार पहुचते हैं। इन लोगों को पानी पीने की समस्या का सामना करना पडता है। लोगों के परेशानी को देखते हुए शुद्ध स्वच्छ और शीतल पानी की व्यवस्था की गई है। उन्होंने आगे कहा कि सेवा ही हमारा लक्ष्य है इसलिए हम यहां की जनता के हर सुख दुख में साथ खड़े रहने को तत्पर है पुलिस अपराधियों के प्रति जरूर सख्ती बरतती है पर आम जनता के प्रति संवेदना भी रखती है।
वहीं मेन रोड मे आने वाले लोगों को को ठंडा पानी उपलब्ध हो सके इसके लिए थाना प्रभारी ने अपने व्यय से प्याऊ शुरू करा दिया गया इसके लिये थाना मधुसूदन मोदक ने मटके खरीदे और उसके बाद खुद ने पानी भरकर शु्क्रवार को प्याऊ की शुरूआत कराई। डेलीमार्केट थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक ने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिये कि मटके का पानी खत्म होने से पहले ही उसमें फिर से पानी भर दिया करें। डेलीमार्केट थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक कि इस पहल की सभी ने सराहना करते हुये इस जनहित के कार्य मे सहयोगी बनने की बात कही है।
- Advertisement -
इन समस्याओं के बाद भरे मटके :
डेलीमार्केट थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक ने बताया कि मेन रोड मे प्रतिदिन सैकड़ो महिला पुरुष आते है कोई सक्षम होता है तो वह पानी खरीद सकता है लेकिन गरीब व्यक्ति पानी की बोतलें नहीं खरीद सकता। ऐसे में सभी को हर समय ठंडा पानी मिल सके इसके लिए एक छोटा सा प्रयास किया गया है।
इस मौके पर पु0अ0नि0 प्रदीप कुमार केशरी, अखिलेश ठाकुर, मुंशी एहसान अहमद एवं पुलिस बल के जवान शामिल थे।
Report By :- PALAK TIWARI, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI