Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

स्वतंत्रता दिवस पर मोरहाबादी मैदान में उमड़ा जनसैलाब, राज्यपाल संतोष गंगवार ने फहराया तिरंगा… परेड की ली सलामी

0 169

CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

मोरहाबादी मैदान में राज्यपाल ने किया झंडोत्तोलन:कहा- आज देश और दुनिया झारखंड की ओर देख रही, राज्य में अवसरों की कोई कमी नहीं

- Advertisement -

15 अगस्त को मोरहाबादी मैदान में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रांची में राज्यपाल संतोष गंगवार ने झंडोत्तोलन किया। इसके बाद जवानों द्वारा परेड प्रस्तुत किया गया और सलामी दी गई।

इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा- आज देश और दुनिया झारखंड की ओर देख रही है। आज हमारे झारखंड में अवसरों की कोई कमी नहीं है। चाहे आधारभूत संरचना में निवेश हो, ऊर्जा क्षेत्र को सशक्त बनाने की बात हो, उद्योगों में नवाचार की पहल हो, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में उन्नति हो या कृषि में नए सुधारों को लागू करने की बात हो या खेल के क्षेत्र की बात हो, हर क्षेत्र में आज नए अवसर हम सबके सामने हैं।

StreetBuzz मोरहाबादी मैदान में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया  ध्वजारोहण, टूटी वर्षों पुरानी परंपरा Jharkhand90% अनुदान पर सौर ऊर्जा आधारित पंप सेट वितरित किए जा रहे

उन्होंने कहा-अर्थव्यवस्था को आकार देने में किसानों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। किसान केवल अन्नदाता ही नहीं बल्कि हमारे जीवन दाता भी हैं। उनकी उपज को उचित मूल्य दिलाने और उनकी आजीविका सुधारने के लिए हमारी सरकार बहु आयामी प्रयास कर रही है।

किसान समृद्धि योजना के अंतर्गत 90% अनुदान पर सौर ऊर्जा आधारित पंप सेट वितरित किए जा रहे हैं। कृषि ऋण माफी योजना के तहत राज्य के लगभग 5 लाख किसानों का 2300 करोड़ रुपए का ऋण माफ कर उन्हें आर्थिक राहत प्रदान की गई है।

मोरहाबादी मैदान में स्वतंत्रता दिवस के मुख्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ।प्रतिवर्ष 15 लाख रुपए तक की निशुल्क चिकित्सा सुविधा

‘सर्वे संतु निरामया’ के सिद्धांत पर चलते हुए हमारी सरकार प्रत्येक नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। बीमारी की स्थिति में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसे ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री अबुआ स्वास्थ्य योजना के तहत लाल, पीला व हरा राशन कार्ड धारी परिवारों को प्रतिवर्ष 15 लाख रुपए तक की निशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए मेडिकल शिक्षा के विस्तार के लिए पीपीपी मोड पर पूर्वी सिंहभूम, खूंटी, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा और धनबाद में नए मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त राज्य सरकार सुपर स्पेशलिटी रिम्स टू का निर्माण कर रही है। इसके लिए लगभग 10 हजार करोड़ रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है।

परेड में बिहार पुलिस की एक टुकड़ी भी शामिल

परेड रिहर्सल में जवानों का नेतृत्व करतीं महिला अधिकारी।इधर, इस बार परेड में बिहार पुलिस की एक टुकड़ी भी शामिल रही, जो झारखंड के जवानों के साथ कदमताल करते दिखें। एनसीसी और रांची पुलिस की एक-एक महिला जवान भी परेड में दम-खम दिखाया। इस बार भी परेड का नेतृत्व महिला पुलिस अधिकारी ने किया। सहायक पुलिस अधीक्षक सुश्री श्रुति को इसकी कमान दी गई। इस बार परेड में कुल 14 बटालियन शामिल हुए।

Report By :- ADITI PATHAK, CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309