Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

आन बान शान से लहराया तिरंगा ! संत फ्रांसिस स्कूल सामलोंग में ब्रदर जॉर्ज डोमिनिक ने फहराया झंडा

0 374

CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

आज पूरा भारत 79वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहा है. देश की आन और तिरंगे की शान के लिए जिन लोगों ने कुर्बानियां दी उन्हें आज याद कर नमन किया जा रहा है. उसी विरासत को आगे ले जाने के लिए आज दिन देशभर के स्कूल, कॉलेज ,सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों में इस आजादी का जश्न मनाया जा रहा है. 

लेकिन स्वतंत्रता दिवस के अनोखे जश्न की सुखद तस्वीर रांची के संत फ्रांसिस स्कूल सामलोंग से आई है. इन तस्वीरों ने रग-रग में जोश पैदा कर दिया, जो मानो हमसे कह रहा हो कि देश की आन और तिरंगे की शान सबसे पहले और हमेशा ऊंचा रहना चाहिए. इसके बाद बाकी बातें तो होती रहेंगी और समस्याएं तो आती रहेंगी लेकिन तिरंगे की शान कम न होने पाए. संत फ्रांसिस स्कूल, सामलोग के प्रांगण में शिक्षक और बच्चों ने ऐसा अनोखा जश्न मनाया और समाज को एक संदेश देने का काम किया.

- Advertisement -

संत फ्रांसिस स्कूल, सामलोग के प्रांगण में मुख्य अतिथि ब्रदर जॉर्ज डोमिनिक के द्वारा ध्वजारोहण किया गया स्कूल के प्रबंधक ब्रदर जॉर्ज डोमनिक ने बच्चों को बताया की स्वतंत्रता दिवस क्यों मनाया जाता है और भारत देश को आजाद करने में महात्मा गांधी जी, सुभाष चंद्र बोस ,भगत सिंह ,डॉ राजेंद्र प्रसाद का क्या योगदान रहा संत फ्रांसिस स्कूल के प्रांगण में बच्चों ने परेड एवं संस्कृति नित्य प्रस्तुत कर के सभी बच्चों का मन मोह लिया स्कूल के प्राचार्या सिस्टर एंलिना ने बच्चों एवं शिक्षकों स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दी इसकी जानकारी स्कूल के शारीरिक शिक्षक रामजीत राम ,अमित सिंस, शंभू महतो ने दी

Report By :- PALAK TIWARI, CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309