Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

रांची में 52 साल के ऑटो ड्राइवर कर रहा था गंदी हरकत ! इज्जत बचाने के लिए युवती ने चलती ऑटो से लगा दी छलांग, गंभीर रूप से घायल

0 305

CRIME DESK, NATION EXPRESS RANCHI

झारखंड की राजधानी रांची में ऑटो चालक द्वारा नाबालिग छात्रा से छेड़खानी का मामला सामने आया है. मामले में विरोध करने बावजूद भी जब ऑटो चालक नहीं रूका तो छात्रा ने चलती ऑटो से छलांग लगा दी, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गई. फिलहाल पुलिस आरोपी तलाश कर रही है

झारखंड की राजधानी रांची से एक नाबालिग छात्रा के छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. यहां एक ऑटो चालक ने छात्रा से अश्लील हरकत की. छात्रा के विरोध करने पर भी वो अपनी हरकत से बाज न आया. फिर अपनी इज्जत बचाने के लिए युवती ने चलती ऑटो से सड़क पर छलांग लगा दी, जिसके चलते छात्रा को गंभीर चोटें आई है. फिलहाल उसे स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.

- Advertisement -

मामला रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र का है. यहां अनगड़ा- हुंडरू फॉल वाली सड़क पर ऑटो चालक ने नाबालिग लड़की के साथ अश्लील हरकत की. मामला सामने आते ही मौके पर हड़कंप मच गया. लोगों ने अनगड़ा थाना में POCSO एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में आरोपी ऑटो चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है. आरोपी की पहचान सनवर खान उर्फ गुल्लू खान के रूप में की गई है. उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. आरोपी ऑटो चालक की धर पकड़ के लिए पुलिस के द्वारा छापेमारी की जा रही है. फिलहाल वो फरार है.

auto driver flew off with two minor girl in ranchi jharkhand रांची में आधार  ठीक कराने गईं थीं 2 नाबालिग बहनें, दोनों को एक साथ लेकर भागा ऑटो ड्राइवर,  Jharkhand Hindi News -जानकारी के मुताबिक, अनगड़ा- हुंडरू फॉल वाली सड़क पर गुरुवार को दोपहर नाबालिक छात्रा हाहे गांव गई थी. वहां वो अपनी सहेली से मिलने गई थी. वापसी के समय वो एक ऑटो पर सवार हुई. यह ऑटो गुल्लू खान का था.. वो छात्रा सहित अन्य यात्रियों को अपने ऑटो पर बैठाकर ले जा रहा था. अनगड़ा पहुंचते ऑटो पूरी तरह खाली हो गया. अब ऑटो में अकेली नाबालिग लड़की बैठी थी.

ऑटो चालक ने की छेड़खानी

नाबालिग छात्रा को अकेला देख आरोपी ऑटो चालक गुल्लू ने उसके साथ छेड़खानी और अश्लील हरकत शुरु कर दी. ऑटो चालक की अश्लील हरकत का लगातार वह विरोध करती रही, लेकिन वह नहीं रुका. इसके चलते अपनी इज्जत आबरू को बचाने के लिए छात्रा ने ऑटो से सड़क पर छलांग लगा दी. इसके बाद ऑटो चालक वहां से फरार हो गया.

3 दिन थाने में रखकर बेरहमी से पीटा, फिर फेंक गये; अनगड़ा थाना प्रभारी पर  युवक का गंभीर आरोप

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

स्थानीय लोगों ने छात्रा को देखा और तत्काल मामले की जानकारी पुलिस को देते हुए पीड़िता को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया. फिलहाल पूरे मामले को लेकर अनगड़ा थाना में आरोपी ऑटो चालक के विरुद्ध पॉस्को एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

जल्द होगी आरोपी की गिरफ्तारी- पुलिस

अनगड़ा थाना प्रभारी हीरालाल साह ने कहा कि आरोपी की तलाश की जा रही है. जल्दी ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

young man started doing dirty things room girl jumped from roof hotel to  save her honor in agra कमरे में गंदी हरकत करने लगा युवक, आबरू बचाने को होटल  की छत सेमस्जिद का मोआजिम था गुल्लू

छात्रा के परिजन गुल्लू के घर महेशपुर पहुंचे तो उसकी पत्नी और अन्य परिजनों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया. मारपीट कर उन्हें भगा दिया. केस दर्ज होने के बाद पुलिस भी उसके घर पर पहुंची, लेकिन वह फरार मिला. गुल्लू पहले महेशपुर मस्जिद का मोआजिम था. लेकिन गलत आचरण के कारण उसे पद से हटा दिया गया था.

Report By :- ADITI PANDIT, CRIME DESK, NATION EXPRESS RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309