Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

रांची के ओम गर्ल्स हॉस्टल में चल रहा था देह व्यापार का गंदा काम ! 10 लड़कियां धरायीं

0 755

CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

राजधानी रांची में आज रविवार को पुलिस ने देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ किया. पुलिस ने लालपुर स्थित ओम गर्ल्स हॉस्टल में छापेमारी की. इस दौरान मौके से 10 लड़कियों को हिरासत में लिया गया है. सभी युवतियों को थाने ले जाया गया है, जहां उनसे पूछताछ होगी. पुलिस ने मौके से कई मोबाइल फोन समेत अन्य सामान बरामद किये हैं.

रांची में देह व्यापार का भंडाफोड़! गर्ल्स हॉस्टल में पड़ा छापा, 10 लड़कियां  धरायीं | Ranchi Newsगुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई

- Advertisement -

डीआईजी सह रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि हॉस्टल में देह व्यापार का रैकेट चलाने की गुप्त सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर कार्रवाई की गयी है. पुलिस की जांच चल रही है. हिरासत में ली गयी सभी लड़कियों से पूछताछ की जायेगी, ताकि इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों और इसके पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके. पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जाएगा. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सभी लड़कियां बाहर की रहने वाली हैं. प्राथमिक जांच में यह जानकारी सामने आयी है कि लोग इनसे व्हाट्सएप के जरिए संपर्क करते थे.

रांची के लालपुर में गर्ल्स हॉस्टल में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने मारा छापा, कई लड़कियां हिरासत मेंप्रारंभिक जांच में पता चला है
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इन लड़कियों को हॉस्टल से विभिन्न स्थानों पर सप्लाई किया जाता था। पुलिस इनसे गहन पूछताछ कर रही है ताकि रैकेट से जुड़े अन्य लोगों और इसके नेटवर्क का खुलासा हो सके। छापेमारी के दौरान सिटी डीएसपी, कोतवाली डीएसपी, लालपुर और कोतवाली थाने के अधिकारियों सहित जिले के कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद थे।  पुलिस का कहना है कि पूछताछ के बाद इस मामले में और भी महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना है। साथ ही, रैकेट के सरगनाओं को जल्द गिरफ्तार करने की कार्रवाई की जा रही है।Uploaded Image

Report By :- ADITI PANDIT, CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309