NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
*जानें क्या रहेंगे खुले और क्या रहेंगे बंद*
*झारखंड में 6 मई, 2021 तक बढ़े मिनी लॉकडाउन के मद्देनजर हेमंत सरकार ने मेडिकल, हेल्थकेयर, मेडिकल सामान वाले दुकानों को छोड़ सभी दुकानों को दोपहर 2 बजे के बाद बंद करने का फैसला लिया है.*
- Advertisement -
– इसके अलावा पीडीएस की दुकानें दोपहर 2 बजे तक ही खुली रहेंगी
– पेट्रोल पंप, एलपीजी और सीएनजी आउटलेट खुले रहेंगे
– राशन की दुकानें दोपहर 2 बजे तक खुली रहेंगी. अगर जरूरत पड़ी तो होम डिलिवरी की व्यवस्था की जायेगी
– थोक वस्तुओं की दुकानें, खुदरा वस्तुओं की दुकान, फुटपाथ पर बेचने वाले फल, सब्जी, अनाज के अलावा दूध, दूध निर्मित सामान, पशु आहार, मिठाई दुकानें भी 2 बजे के बाद नहीं खुलेंगी
– होटल और रेस्टोरेंट में बैठ कर खाने की पाबंदी रहेगी. सिर्फ होम डिलीवरी की छूट मिलेगी
– नेशनल हाइवे और स्टेट हाइवे के ढाबे खुले रहेंगे
– खाद्यान्न आपूर्ति वाहनों का परिचालन पहले की भांति होगा. लोडिंग और अनलोडिंग की व्यवस्था पूर्व की भांति जारी रहेगी
– कृषि से जुड़ी दुकानें दोपहर 2 बजे तक खुली रहेंगी
– औद्योगिक और खनन गतिविधियां पहले की भांति रहेंगी
– निर्माण कार्य खासकर मनरेगा से जुड़े कार्य जारी रहेंगे. वहीं, निर्माण कार्य से संबंधित दुकानें दोपहर 2 बजे तक खुली रहेंगी
– दोपहर 2 बजे तक ई-कॉमर्स की सुविधा लोगों को मिलेगी
झारखंड में मिनी लॉकडाउन 6 मई तक बढ़ा, हेमंत सरकार ने दुकान खोलने के समय में किया बदलाव
– वेटनरी केयर दुकान भी दोपहर 2 बजे तक ही खुली रहेंगी
– शराब की दुकानें दोपहर 2 बजे तक ही खुली रहेंगी
– वाहनों के कलपूर्जों संबंधी दुकानें भी दोपहर 2 बजे तक ही खुलेंगी
– कोल्ड स्टोरेज और वेयर हाउस खुले रहेंगे
– केंद्र सरकार के संस्थानों में अधिक से अधिक 50 प्रतिशत की ही उपस्थिति रहेगी
–
राज्य सरकार के संस्थानों में अधिक से अधिक 50 प्रतिशत की उपस्थिति रहेगी. अन्य कर्मचारीघर से ही काम करेंगे.
– बैंक के साथ एटीएम दोपहर 2 बजे तक ही खुले रहेंगे
– प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया खुले रहेंगे
– कुरियर सर्विस, पोस्टल, टेलीकॉम्युनिकेशन सर्विस, सिक्यूरिटी सर्विस खुले रहेंगे
– सभी धार्मिक संस्थान खुले रहेंगे, लेकिन यहां श्रद्धालुओं के आने पर पाबंदी रहेगी
– सभी तरह के जुलूस पर पाबंदी रहेगी
– शादी समारोह में 50 लोगों से अधिक की उपस्थिति नहीं रहेगी
– सभी तरह की शिक्षण संस्थान स्कूल, कॉलेज, आईटीआई, कौशल विकास केंद्र, कोचिंग सेंटर, ट्रेनिंग संस्थान पहले की भांति बंद रहेंगी
– सिनेमा हॉल समेत सभी थियेटर बंद रहेंगे
– स्टेडियम, जिम, स्वीमिंग पुल में गतिविधियां बंद रहेंगेे
Report By :- SHADAB KHAN, NATION EXPRESS, Ranchi